फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The monk pulled the ears of bulls, broke the glass of the vehicles

साधु ने बैल के कान खींचे, वाहनों के शीशे तोड़े

Sun, 09 Apr 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sun, 09 Apr 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
The monk pulled the ears of bulls, broke the glass of the vehicles
साधु ने बैल के कान खींचे, वाहनों के शीशे तोड़े - फोटो : अमर उजाला
नशे में धुत साधु ने जलेसर रोड पर रविवार को दुकानदारों के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की। कई राहगीरों को काट लिया तो आटो के शीशे तोड़ दिए। साइकिल से जा रहे किशोर का गला पकड़ कर जमीन से ऊपर उठा लिया। तो बैल के कान पकड़कर बैलगाड़ी को रोक लिया। साधु के आतंक से लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद साधु को पकड़ने के साथ ही उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद ही साधु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जलेसर रोड टापा खुर्द पर एक साधु पहुंचा और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। साधु ने साइकिल से जा रहे किशोर को पकड़ लिया। लोग कुछ समझ पाते इससे पूर्व साधु ने उसका गला पकड़ा और ऊपर उठा दिया। लोग बचाने पहुंचे तो किशोर को तो छोड़ दिया लेकिन लोगों पर हमला बोल दिया। साधु नरेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता और होतीलाल के साथ लोकेंद्र की दुकान में घुस गया और तोड़फोड़ करने लगा। साधु की इस हरकत को देख क्षेत्र में जलेसर रोड पर अफरातफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
विज्ञापन


इस बीच वहां से गुजर रही बैलगाड़ी के सामने आ गया। तभी साधु ने बैल के कान पकड़ कर उसको रोक लिया। किसान गाड़ी छोड़कर भाग गया। करीब पौन घंटे तक साधु ने उत्पात मचाया इसके बाद कई आटो के शीशे तोड़ दिए तो चालक और आटो में बैठी सवारियों के हाथों में काट लिया। पुलिस ने लोगों की मदद से साधु को पकड उसके हाथ बांधकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हाथ खोलते ही उसने फिर हंगामा शुरू कर दिया।  बमुश्किल साधु को पकड़कर उसे इंजेक्शन लगाए गए। तब वो काबू में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed