{"_id":"6219204833412d380068c9de","slug":"the-miscreants-sitting-as-a-ride-escaped-after-robbing-the-auto-firozabad-news-agr5253867121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी बनकर बैठे बदमाश ऑटो लूटकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी बनकर बैठे बदमाश ऑटो लूटकर हुए फरार
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर सवारी बनकर ऑटो में बैठे बदमाशों ने ऑटो चालक धक्का देकर ऑटो लूट लिया। बदमाश ऑटो लेकर फरार हो गए। पीड़ित ऑटो चालक ने घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना टूंडला क्षेत्र के अंतर्गत नगला रति निवासी मानिक नगर के नगला राधेलाल निवासी शीलेंद्र का ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बृहस्पतिवार को मानिक टूंडला स्टेशन से पुलिस स्टाफ को लेकर फिरोजाबाद के जैन मंदिर छोड़ने के लिए गया था। उन्हें छोड़कर वह टूंडला वापस लौट रहा था। राजा का ताल से पूर्व तीन युवकों ने उसे रोकते हुए टूंडला जाने की बात कहते हुए भाड़ा तय कर ऑटो में बैठ गए।
गांव चुल्हावली कट के पास पहुंचा तभी ऑटो में बैठे तीनों बदमाशों ने ऑटो चालक को ऑटो से बाहर धकेल दिया और ऑटो को टूंडला की ओर लेकर फरार हो गए। ऑटो चालक मानिक ने घटना की तहरीर थाना टूंडला पुलिस को दी है। पुलिस ने राजा का ताल सीएनजी पंप व टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज निकलवाते हुए जांच शुरू कर दी है। सीओ अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि ऑटो चालक की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।