{"_id":"6297aa057040504c357f9f7c","slug":"the-miscreants-robbed-the-e-rickshaw-by-feeding-intoxicants-in-gram-firozabad-news-agr5354433151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चने में नशीला पदार्थ खिलाकर ई रिक्शा लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चने में नशीला पदार्थ खिलाकर ई रिक्शा लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ई रिक्शा चालक को चने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाकर बदमाश ई रिक्शा लूटकर ले गए। बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े युवक को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद युवक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दक्षिण थाना पुलिस को तहरीर दी है।
दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती संत टाकीज रोड निवासी संजय कुमार का कहना है कि वह ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। 29 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे वह सेंट्रल चौराहा पर सवारियों का इंतजार कर रहा था। तभी तीन युवक उसके पास आए। युवकों के साथ एक महिला भी थी। वह बस स्टैंड के लिए बैठ गए। थोड़ी दूर जाने के बाद उन्होंने उसे चने खिला दिए।
कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद वह उसे बस स्टैंड पर छोड़कर ई रिक्शा लूटकर ले गए। पीड़ित का कहना है कि उसने किसी तरह से परिजन तक सूचना भेजी। परिजन भी मौके पर आ गए। युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। लूट के संबंध में युवक द्वारा दक्षिण थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि पीड़ित ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।