फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The miscreant who stole cash from ATM was arrested, one absconding

Firozabad News: एटीएम से कैश चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 24 Aug 2025 06:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 24 Aug 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
The miscreant who stole cash from ATM was arrested, one absconding
सांकेतिक 
- मैनपुरी चौराहा स्थित एटीएम के बाहर से पकड़ा आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। एटीएम से कैश चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से काले रंग की एक प्लेट एवं 11 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। जबकि उसके भागे हुए साथी की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

क्षेत्र में एटीएम से कैश निकालने के दौरान होने वाली चोरियां बढ़ गई थीं। अभी कुछ ही दिनों पूर्व स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने आए व्यक्ति के साथ ठगी हुई थी। इसके बाद से पुलिस सक्रिय हो गई थी। पुलिस ने रविवार को मैनपुरी चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने नकदी एवं डेबिट कार्ड जैसी काले रंग की प्लेट बरामद की है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम सूरज प्रकाश निवासी चौरंगाहार थाना बाह जनपद आगरा बताया है। उसने अपने भागे हुए साथी का नाम अखिलेश कुमार निवासी सैलई की पुलिया थाना रामगढ़ फिरोजाबाद बताया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के फरार चल रहे साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन







मशीन में प्लास्टिक की प्लेट लगाकर करते थे वारदात
पकड़े गए आरोपी सूरज ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह अपने दोस्त के बताए हुए रास्ते पर चलकर इन घटनाओं को अंजाम देता था। इसके लिए काले रंग की प्लास्टिक की प्लेट एटीएम बूथ पर उस जगह लगाते थे, जहां से रुपये निकलते हैं। इस प्लेट को लगाने से कोई भी व्यक्ति जब एटीएम मशीन से रुपये निकालता था तो उसके रुपये बाहर नहीं आते थे। व्यक्ति के जाने के बाद वह रुपये निकालकर भाग निकलते थे। बुधवार को भी यही किया गया। एक व्यक्ति के रुपये बाहर नहीं आए, तो वह मशीन से हटकर बाहर निकल आया, लेकिन जब सूरज प्लेट हटाकर रुपये बाहर निकालकर जाने लगा, तो व्यक्ति ने उसे दबोच लिया। जिसकी जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौजी की सजगता से पकड़ा गया आरोप
फौजी राजीव कुमार निवासी वंशीनगर शिकोहाबाद के जब एटीएम से रुपये बाहर नहीं निकले, तो उन्हें शक हुआ। उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने का मैसेज आ गया था। वह एटीएम बूथ से अनभिज्ञ होकर बाहर निकल आए और इंतजार करने लगे। जैसे ही शातिर ने रुपये निकाले। उन्होंने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed