फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   message of deducting message on mobile of the employees of Municipal Corporation and Jalkal Department

Firozabad News: त्योहार पर मैसेज ने उड़ाई नगर निगम और जलकल विभाग के कर्मचारियों की नींद

Thu, 11 Aug 2022 11:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 11:58 AM IST
सार

जलकल विभाग और नगर निगम के कर्मचारियों के मोबाइल पर खाते से रकम निकाले जाने का मैसेज आया। कर्मचारियों ने बैंक जाकर पता किया तो खातों में रकम पूरी मिली। 

विज्ञापन
message of deducting message on mobile of the employees of Municipal Corporation and Jalkal Department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में त्योहार की तैयारी में जुटे जलकल और नगर निगम के कर्मचारियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बैंक से रुपये निकालने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया। कर्मचारी बैंक पहुंच गए। खाता चेक किया तो उसमें पूरी नकदी थी।
विज्ञापन


जलकल विभाग और नगर निगम में करीब 60 कर्मचारी हैं, जिनमें पंप ऑपरेटर, मीटर रीडर, पंप ड्राइवर, बेलदार, चपरासी आदि शामिल हैं। इन लोगों का बैंक ऑफ इंडिया की छिंगामल शाखा से खाता है, जिसमें इनका मानदेय आता है।
विज्ञापन


मंगलवार को बृजकिशोर पत्नी से खाते से रुपये निकालने गया तो उसने अपने बैंक खाते को चेक किया। जिसमें से कुछ नकदी कम थी। उसने इसकी जानकारी बुधवार को साथियों को दी। तो कर्मचारियों ने मैसेज चेक किया तो उनके फोन पर नकदी कम होने का मैसेज मिला। इस पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते में पूरी मिली रकम 

मैसेज में दिनेश दीक्षित के खाते से 36 हजार, सुरेंद्र के खाते से 20 हजार रुपये की नकदी कम दिखाई गई। इस पर कर्मचारी बैंक पहुंचे और खाता चेक किया तो नकदी पूरी होने पर उन्होंने राहत की सांस ली। पीएफ खाते की स्थिति जानने के लिए मैसेज किया तो उससे भी लाखों की कटौती दर्शाने का मैसेज आया।

सुपात्र सिंह के खाते से 1.35 लाख की कटौती सैलरी से पाई गई। अरविंद पाल सिंह की सैलरी से 33 हजार और पीएफ से करीब 71 हजार, सुनील शुक्ला की सैलरी से 31 हजार और पीएफ से 23 हजार की और विजय केसरी के खातों से सबसे ज्यादा 3 लाख पांच हजार की कटौती मैसेज भेजा गया।

नगर निगम के प्रभारी लेखा अधिकारी रामलखन ने बताया कि कर्मचारियों के खातों से धनकटौती का मैसेज कैसे आया इसकी जानकारी कराई जाएगी। निगम द्वारा कोई कटौती नहीं की गई। कर्मचारियों की शिकायत आते ही जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed