फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The message of the exhibition Tobacco

प्रदर्शनी से दिया तंबाकू निषेध का संदेश

Mon, 01 Jun 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 01 Jun 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
The message of the exhibition Tobacco
शिकोहाबाद। पर्यावरण मित्र एवं यंग स्कालर्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों एवं उसके उपायों को प्रदर्शित करते चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट फीरोजाबाद रवींद्र कुमार ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में पालीवाल महाविद्यालय के एनसीसी केडिट के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी सहभागिता दी। नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जाकर लोगों से मिल कर तंबाकू छोड़ने की अपील की। इसके साथ ही पर्यावरण मित्र द्वारा प्रसारित किए जा रहे पत्रक को वितरित किया। सिटी मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि पर्यावरण मित्र द्वारा तंबाकू एवं नशा के निषेध के लिए किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय हैं। डा. एके आहूजा ने कहा कि हम सभी नगर को तंबाकू मुक्त बनाने की  दिशा में जितना हो सकता है उतना कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। किरण बजाज ने अपने संदेश में कहा कि चित्र प्रदर्शनी से व्यापक जागरूकता पैदा होगी और नगर को तम्बाकू मुक्त करने में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

इस प्रदर्शनी में शंाति देवी आहूजा, मधु माहेश्वरी, यंग स्कालर्स अकेडमी, मां अंजनी इंस्टीट्यूट, सिरसागंज के ब्राइट स्कालर्स अकेडमी, इंदिरा मैमोरियल, रामशरण विद्या निकेतन एवं मैनपुरी के सुदिती ग्लोबल अकेड़मी आदि विद्यालयों में पेंटिंग करायी गयी। इस पेंटिंग प्रतियोगिता में लगभग सात हजार बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन डा. एके आहूजा, पर्यावरण मित्र के शशिकांत एवं  मोहित जादौंन ने किया। प्रदर्शनी में एनसीसी अधिकारी डा. आरबी पाण्डेय, बीबी मुखोपाध्याय, एचओ शर्मा, मनमोहन सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, सोनू, प्रवीन एवं एनसीसी केडिट उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed