फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The message of the country's integrity was given through the Jan Ekta Yatra

Firozabad News: जन एकता यात्रा से दिया देश की अखंडता का संदेश

Sun, 16 Nov 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The message of the country's integrity was given through the Jan Ekta Yatra
जयवीर सिंह व विधायक प्रेमपाल सिंह व जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का स्वागत करते भाजपाईसंवाद - फोटो : सांकेतिक
टूंडला। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मोत्सव पर भाजपा ने रविवार को जन एकता यात्रा निकाली। दीपा चौराहे से शुरू यात्रा मंडी समिति पहुंचकर सभा में बदली। तिरंगा लहराते हजारों लोग, छात्र-छात्राएं और देशभक्ति गीतों पर नाचते शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई। सुभाष चौराहे पर बुलडोजर से फूल बरसाए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। बिहार चुनाव नतीजों का जिक्र कर बोले कि पीडीए की परिभाषा बदल गई है। 2027 में यूपी से सपा का सफाया होकर भाजपा फिर सत्ता में आएगी।
विज्ञापन

यात्रा को विधायक प्रेमपाल धनगर ने रवाना किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मंत्री ने प्रमाणपत्र वितरित किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, संचालन दीपक चौधरी ने किया। पालिका अध्यक्ष भंवर सिंह, पूर्व विधायक हरिओम यादव, शिवसिंह चक, दिनेश गुप्ता, योगेंद्र सिसोदिया, जितेंद्र प्रताप सिटी, मनप्रीत सिंह कीर, सुशील चक, रामतीर्थ सिंह चक, ब्रजेश उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाग लेने वाले स्कूल
एनसीआर इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ठाकुर बीरीसिंह इंटर कॉलेज, बीजादेवी इंटर कॉलेज, कुसमा देवी इंटर कॉलेज, जेपी इंटर कॉलेज, फूलसिंह मायाराम दीक्षित इंटर कॉलेज, लॉर्ड ऋषभ हाईस्कूल।

पानी की व्यवस्था भी नहीं थी
पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से कई बच्चे सुभाष चौराहे से लौट गए। आयोजकों पर लापरवाही का आरोप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed