फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The mayor saw the road construction of the market

मेयर ने बाजार की सड़क निर्माण को देखा

Fri, 19 Feb 2021 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
The mayor saw the road construction of the market
व्यापारियों व नगर निगम अधिकारियों के साथ बाजार का निरीक्षण करती मेयर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सिनेमा चौराहा से लेकर इमामबाड़ा तक सदर बाजार की सड़क का निर्माण कार्य धीमी गति से होने और दुकानों से ऊंचा फुटपाथ बनाए जाने को लेकर गतिरोध खत्म करने के लिए मेयर नूतन राठौर ने पहल की।
विज्ञापन

फिरोजाबाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के साथ मेयर ने बाजार में भ्रमण किया। मेयर ने निगम अफसरों एवं ठेकेदार को तेजी से काम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पूर्व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी के आवास पर बैठक आहूत की गई। बैठक में सदर बाजार की सड़क चौड़ीकरण, नाली मरम्मत, फुटपाथ पर टाइल्स लगाने पर चर्चा की गई। मेयर ने सिनेमा चौराहा से मुहल्ला गंज सदर बाजार का निरीक्षण किया। पार्षद देशदीपक यादव, विजय शर्मा, प्रमोद राजौरिया, हरिओम वर्मा, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, कौशल किशोर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed