{"_id":"685c3eb10553d17d570fdbff","slug":"the-married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-with-her-dupatta-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-151053-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चुनरी से फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चुनरी से फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान
Wed, 25 Jun 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में एक विवाहिता ने फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। चौकीदार की सूचना पर इलाका पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई। साक्ष्य जुटाने के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
गांव उस्मानपुर के कंचन सिंह की ठार निवासी श्रीमती (30) ने बुधवार को खेत पर बनी झोपड़ी में लोहे के पाइप में चुन्नी बांधकर फंदा कसकर जान दे दी। यह आत्मघाती कदम उसने तब उठाया जब विवाहिता का पति सुनील खेतों पर काम कर रहा था। घटना का सूचना ग्राम चौकीदार ने थाने पर दी। इसके बाद पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई। साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्मघाती कदम उठाने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।