फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The magic of Jassi Gill and Babbal Rai, the youth danced to Punjabi songs.

Firozabad News: जस्सी गिल और बब्बल राय का जादू, पंजाबी गानों पर जमकर थिरके युवा

Sun, 15 Mar 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 15 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The magic of Jassi Gill and Babbal Rai, the youth danced to Punjabi songs.
 मेला तीज में जलवा विखेरते गायक जस्सी गिल और बब्बल राय - फोटो : मेला तीज में जलवा विखेरते गायक जस्सी गिल और बब्बल राय
सिरसागंज। मेला तीज महोत्सव में आयोजित पंजाबी नाइट में मशहूर गायक जस्सी गिल और बब्बल राय की जोड़ी ने अपनी गायकी और भांगड़े की थाप से धमाल मचा दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में पूरा सिरसागंज मिनी पंजाब के रंग में रंगा नजर आया और हजारों युवा कलाकारों के गानों पर झूमते रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने जन सांस्कृतिक परिषद के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव स्थानीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाते हैं और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
विज्ञापन


जैसे ही जस्सी गिल और बब्बल राय मंच पर आए, हजारों की भीड़ ने शोर और तालियों के साथ उनका स्वागत किया। जस्सी गिल ने जब अपने सुपरहिट गाने बापू जमींदार और बब्बल राय ने गिटार सिंह दा की तान छेड़ी, तो दर्शक अपनी कुर्सियों से उठकर नाचने पर मजबूर हो गए। युवाओं के साथ-साथ युवतियों और महिलाओं में भी इन कलाकारों को देखने के लिए जबरदस्त क्रेज देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ का उत्साह देखकर जस्सी गिल भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद नहीं थी कि यूपी के इस शहर में पंजाबी गानों का इतना जबरदस्त क्रेज होगा, यहां की ऊर्जा वाकई कमाल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed