फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The lovers had died by hanging

प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 30 Apr 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 30 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
The lovers had died by hanging
प्रेमी युगल ने शादी न होने पाने पर खुदकुशी कर ली
थाना क्षेत्र में गांव बांकलपुर के पास एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों शादीशुदा थे और उनके बीच काफी समय से प्रेम संबंध चले आ रहे थे।  दोनों दूसरी शादी करना चाहते थे, इसी के चलते युवक महिला को हमीरपुर से भगा लाया था। परिवारीजनों ने उनके इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और भगा दिया। इसी के बाद दोनों शुक्र वार रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह दोनों के शव एक पेड़ से लटके मिले।
विज्ञापन

मरने वाले युवक का नाम शिवप्रसाद औैर महिला का नाम आरती है। शिवप्रसाद मूल रूप से हमीरपुर के गांव डुमरिया का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी मंजू और भाई हीरालाल के साथ भट्टे पर ईंट पथाई का काम करता था। चार दिन पूर्व शिवप्रसाद अपनी पत्नी से डुमरिया में  एक शादी में शामिल होने की बात कहक र गया था। शुक्रवार को लौटा तो उसके साथ उसकी प्रेमिका आरती भी थी। उसने भट्ठे के पास पहुंचकर अपने भाई हीरालाल को फोन किया और आरती को भगाकर लाने की बात बता दी। यह बात उसके भाई को बुरी लगी और दोनों भाइयों में झगड़ा भी हुआ। हीरालाल ने शिवप्रसाद भट्टे से भगा दिया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए और सुबह दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। सूचना पर भट्ठे पर काम करने वाले लोग घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने जांच कर दोनों के शव पेड़ से उतारे ओर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शिवप्रसाद की पत्नी मंजू भी मौके पर आ गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई हीरालाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  परिवारीजनों का कहना है कि आरती के दो बच्चे और शिव प्रसाद के एक पुत्र है।
विज्ञापन

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। दोनों एक ही साड़ी से फांसी लगाई। दोनों के गले में पड़े फंदे की गांठ गर्दन के पीछे की ओर थी। ऐसे में पुलिस भी सही नतीजे पर पहुंचने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed