{"_id":"584c515f4f1c1be35944bd30","slug":"the-lovers-absence-of-age-certificate-marriage-tully","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल को उम्र प्रमाण पत्र की कमी खली, शादी टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल को उम्र प्रमाण पत्र की कमी खली, शादी टली
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार को परवान चढ़ाने के लिए घर से भागा प्रेमी युगल शादी के बंधन में नहीं बंध सका। प्रेमिका कोर्ट के सामने अपनी आयु का प्रमाण पत्र पेश नहीं कर सकी। इस कारण कोर्ट ने शादी पर मुहर नहीं लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस शनिवार को प्रेमिका की आयु का परीक्षण कराने जिला महिला अस्पताल पहुंची। पुलिस को बयान दर्ज करने के भी आदेश दिए गए हैं।
रामगढ़ थाना क्षेत्र निवासी लड़की रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गालिब नगर निवासी प्रेमी के साथ 13 नवंबर को घर से भाग गई थी। परिवारीजनों ने थाना रामगढ़ में प्रेमी युवक के खिलाफ लड़की को बहला फुसलाकर अगवा किए जाने का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस प्रेमिका की तलाश कर प्रेमी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। गत दिवस प्रेमी प्रेमिका युवक से शादी करने के लिए न्यायालय पहुंचे। प्रेमिका कोर्ट के समक्ष खुद बालिक होने का प्रमाण पत्र नहीं दे सकी। इस कारण कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि वह लड़की की उम्र का परीक्षण कराकर उसके बयान दर्ज करे। न्यायालय का आदेश लेकर प्रेमिका थाना रामगढ़ पहुंची। पुलिस शनिवार को उसका उम्र परीक्षण कराने के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंची। थानाध्यक्ष रामगढ़ का कहना है कि युवती का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।