फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The line supply was disrupted for 16 hours due to fault in the line.

विद्वुत लाइन में फॉल्ट से 16 घंटे बाधित रही लाइनपार क्षेत्र की विद्वुत आपूर्ति

Thu, 04 Feb 2021 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
The line supply was disrupted for 16 hours due to fault in the line.
टूंडला का जटपुरा विद्युत फीडर - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। लाइनपार क्षेत्र के 33 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट के चलते उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। रात एक बजे से गुल बत्ती बृृहस्पतिवार शाम बहाल हो सकी।
विज्ञापन

लगातार 16 घंटे तक आपूर्ति ठप रहने से घरों और दुकानों में लगे इन्वर्टर भी काम करना बंद कर गए। चार सब स्टेशन धीरपुरा, घुरुकूआ, जटपुरा व बजहेरा फीडर से जुडे उपभोक्ता काफी परेशान रहे। ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों से शिकायत की है कि उसायनी स्थित अंडर लाइन की मरम्मत मजबूती से कर दी जाए तो समस्या पैदा ही नहीं होगी। मांग करने वालों में इंजीनियर महेंद्र सिंह, रविशंकर, भोजराज गोयल, प्रतिभान सिंह, शम्भू दयाल, देवकरन दिलावर, धनीराम, लज्जाराम वर्मा, सीताराम निषाद, देवेंद्र सिंह, रामवीर सिंह अजय कुमार व कप्तान सिंह आदि हैं।
विज्ञापन

ये गांव रहे प्रभावित
जटपुरा फीडर के गांव नगला दत्त, नगला हरिश्चन्द्र, नगला केंशो, गढ़ी भगवतं, जटपुरा, ठार बांकेलाल, ठार पुन्नीराम, छाहरी, ठार हीरा सिंह, ठार मान सिंह, ठार ईश्वरी, ठार तुलसी, बालमपुर, रसूलाबाद, गदलपुरा, ठार बसैया, ठार हाथी प्रभावित रहें। वहीं बजहेरा फीडर के गांव नगला राजपथ, नगला गार्डन, ठार बभूती, ठार डेका, गढ़ी चेना, भीकनपुर-बझेरा, ग्वारई, पीपरिया, कुतकपुर शाह, नगला काले, बजहेरा, गढ़ी साहब, ठारलोकमन, ठार बनवारीलाल, घुरुकुआ फीडर के गांव न्यामतपुर, नगला नंदा, नगला दुलही, नगला मूंसटा, नगला कदम, बड़ा कुर्रा, छोटा कुर्रा, नगला केशों, घुरुकुंआ, धीरपुरा फीडर के गांव नगला धीरी, नगला सिंघी, प्रेमपुर, एलई, जटई, गढ़ी थानी, ठार गंगाराम, लांघई, बास झरना, बास दानी, रामपुर आदि गांव प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडरों से प्रभावित गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप होने की समस्या उसायनी के पास अंडरग्राउंड में समस्या की वजह से आई थी। मरम्मत कार्य सायं चार बजे कर लिया है। क्षेत्र में अब आपूर्ति दी जा रही है।
राजेश कुलश्रेष्ठ, अवर अभियंता जटपुरा फीडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed