फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The Kshatriyas who arrive on Akhilesh's arrival will be socially boycotted

Firozabad News: अखिलेश के आगमन पर पहुंचने वाले क्षत्रियों का होगा सामाजिक बहिष्कार

Mon, 14 Apr 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 14 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The Kshatriyas who arrive on Akhilesh's arrival will be socially boycotted
टूंडला। श्रीराजपूत करणी सेना की बैठक रविवार को पचोखरा में हुई। बैठक में आगरा के रामी गढ़ी में शूरवीर राणा सांगा की जयंती पर आयोजित रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में भाग लेने वाले जनपद के सभी करणी योद्धाओं, क्षत्रियों और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही अखिलेश यादव के आगरा आगमन पर किसी भी क्षत्रिय के पहुंचने पर सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन


करणी सेना के जिला संयोजक संजय सिंह परमार ने कहा कि 19 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आगरा आगमन पर यदि क्षत्रिय समाज का कोई भी व्यक्ति वहां जाता है तो उसे चिह्नित किया जाएगा और उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंंने कहा कि जो व्यक्ति अपने समाज का सम्मान नहीं करता, वह किसी का भी सम्मान नहीं कर सकता। उन्होंने क्षत्रिय बंधु से अपील की है कि वे सपा मुखिया के कार्यक्रम से दूरी बनाए रखें और समाज की एकजुटता को बनाए रखें। उनके इस बयान से क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि 19 अप्रैल को अखिलेश यादव के आगरा आगमन पर क्षत्रिय समाज का रुख क्या रहता है। बैठक में विवेक सिकरवार, शिवालय प्रताप सिंह, यतेंद्र सिंह चौहान, अभिषेक प्रताप सिंह, सनी जादौन, लोकेश जादौन, आदित्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed