फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The kingpin who made fake deed of regional commissioner's land arrested

Firozabad News: क्षेत्रीय आयुक्त की जमीन का फर्जी बैनामा करने वाला सरगना गिरफ्तार

Tue, 12 Sep 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 12 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
The kingpin who made fake deed of regional commissioner's land arrested
टूंडला। गुरुग्राम में तैनात प्रोविडेंट फंड का क्षेत्रीय आयुक्त बनकर खेत का फर्जी बैनामा कराने का प्रयास करने का मुख्य सरगना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह एक पखवाड़े पूर्व तहसील से फरार हो गया था, वहीं उसके दो साथियों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था, जिन्हें जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गांव चुल्हावली निवासी हरीशचंद्र गुरुग्राम में प्रोविडेंट फंड के क्षेत्रीय आयुक्त के पद पर तैनात हैं। उनके खेत का फर्जी बैनामा करने कुछ शाति 27 अगस्त को तहसील पहुंचे थे। उस दौरान उनके गांव के ही कुछ लोगों ने फिरोज खान व दिनेश को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इस दौरान मुख्य सरगना स्वामी शंकर उर्फ सुम्मा निवासी गांव बन्ना मौके से फरार हो गया था। वह क्षेत्रीय आयुक्त हरिश्चंद्र बनकर तहसील पहुंचा था।
विज्ञापन


इससे पूर्व शातिरों ने 17 अगस्त को हरीश चंद्र के छोटे भाई दिलीप के पांच बीघा खेत का फर्जी बैनामा रामवीर निवासी बृह्मनपुरी जलेसर, जिला एटा के नाम कर दिया था। मामले में दिलीप ने रिपोर्ट कराई थी। पुलिस तभी से स्वामी शंकर की तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह पुलिस ने स्वामी शंकर को एफएच मेडिकल कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड व अन्य कागजात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed