फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The investigation found the complaint of tree felling in the medical college baseless.

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में पेड़ों के कटान की शिकायत जांच में मिली निराधार

Sat, 11 Apr 2026 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 11 Apr 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
The investigation found the complaint of tree felling in the medical college baseless.
मेडिकल कॉलेज  - फोटो : मेडिकल कॉलेज
फिरोजाबाद। स्वायत्तशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में हरे पेड़ काटने की शिकायत वन विभाग की जांच में आधारहीन पाई गई है। समाजसेवी राजीव शर्मा ने 1 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी कि पोस्टमार्टम हाउस, सीएमएस कक्ष और ट्रामा सेंटर के आसपास दर्जनों हरे पेड़ काटे गए हैं। वन विभाग के क्षेत्रीय वनाधिकारी द्वारा की गई जांच रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज में केवल जरूरत के मुताबिक पेड़ों की टहनियों की छंटाई की गई थी, जबकि कुछ टहनियां प्राकृतिक कारणों से टूटकर गिरी थीं।
विज्ञापन


हालांकि, शिकायतकर्ता राजीव शर्मा ने वन विभाग पर मिलीभगत और तथ्यों की अनदेखी कर गलत निस्तारण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में एनजीटी और चिकित्सा निदेशालय से दोबारा शिकायत करने की बात कही है। दूसरी ओर, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी भानेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत निस्तारण के विवरण की जानकारी ली जाएगी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व शिकायतकर्ता की संतुष्टि के लिए मामले की दोबारा जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed