{"_id":"572dff504f1c1b71275cda66","slug":"the-inspection-found-deficiencies-were-upset-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में मिली खामियों से खफा हुई डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में मिली खामियों से खफा हुई डीएम
फीरोजाबाद अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में मिली खामियों से खफा हुई डीएम
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी निधि केसरवानी शनिवार दोपहर अचानक टूंडला तहसील पहुंच गयीं। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों में उन्हें तमाम खामियां देखने को मिली। खतौनी में ऋण संबंधित आदेश न चढ़ने पर नाराजगी जताते हुए पेशकार और कानूनगो से स्पष्टीकरण मांगा। वसूली, बकाया रजिस्टर न मिलने पर डांट भी लगाई।
तहसील का निरीक्षण के लिए पहुंची जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अभिलेखों को चेक किया। निरीक्षण में उन्हें जहां भी खामियां मिली संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को फटकार लगायी तथा जल्द से जल्द सुधार की हिदायद दी। निरीक्षण के उपरांत नई राजस्व नीति के तहत बैनामे पर कटने वाले एक प्रतिशत शुल्क को मंडी परिसर स्थित स्टेट बैंक में जमा कराने की व्यवस्था कराने की बात कही। वहीं अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर छोटे मामलों को तत्काल निस्तारित कराने को कहा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। तहसील को आकर्षक लुक एवं व्यवस्थित रूप देख प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने एसडीएम डॉ. पंकज वर्मा द्वारा तहसील में कराए गए कार्यों की प्रशंसा की। जल्द ही टूंडला तहसील को भी आदर्श तहसील के रूप में स्थापित कर आईएसओ का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम डॉ. पंकज वर्मा, तहसीलदार राम अवतार, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, सीओ विजय कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।