फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The illegal liquor business was going on in a two-storey house

दो मंजिला मकान में चल रहा था शराब का अवैध कारोबार

Wed, 14 Apr 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The illegal liquor business was going on in a two-storey house
फिरोजाबाद/मक्खनुपर। गांव राजपुर बलाई में बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास दो मंजिला मकान में चल रहे अवैध शराब के कारोबार को मंगलवार को पुलिस न स्वाट टीम ने खुलासा कर दिया। मौले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव राजपुर बलाई में बंद पड़े भट्ठे के पास दो मंजिला मकान में अवैध रुप से शराब का कारोबार किया जा रहा था। इसकी सूचना सोमवार शाम को मक्खनपुर पुलिस को मुखबिर ने दी। पुलिस व स्वाट टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब, रैपर, ढक्कन के साथ अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में गैग का सरगना वीरेंद्र भी शामिल है। वह मूलरूप से आगरा का रहने वाला है। आरोपी पंचायत चुनाव के लिए अवैध रुप से शराब का कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन

इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना पुलिस पुलिस ने कार्रवाई के दौरान वीरेंद्र निवासी दलईपुरा थाना पिडौरा जिला आगरा, नरेंद्र कुमार निवासी सुंदर का पुरा व हाल निवासी सुखीपुर थाना नसीरपुर, नीरज निवासी स्याहीपुरा थाना बसई अरेला आगरा, प्रमोद निवासी सुखीपुर थाना नसीरपुर व रविंद्र निवासी ग्राम खदरिया थाना बसई अरेला आगरा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सामान हुआ बरामद
9 ट्रेटा पैक युवराज मार्क क्वार्टर, 19 क्वाटर क्रेजी रोमियो मार्क, 437 क्वाटर फाइटर मार्क भरे हुए, 285 ढक्कन, 300 क्यूआर कोड, 282 फाइटर मार्क रेपर, 405 खाली क्वार्टर, 02 प्लास्टिक छलनी, लोहे का एक कनस्तर, चदो प्लास्टिक कीप, दो मग, एक बाल्टी, एक केन, दो सिलबर लीटर, 20 किलो यूरिया, एक गाड़ी मैक्स बुलेरो बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed