फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The hunger strike of the workers continued for the fourth day

चौथे दिन भी जारी रही जुडाई श्रमिकों की भूख हड़ताल

Mon, 19 Jul 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The hunger strike of the workers continued for the fourth day
रफ़रोजाबाद ! चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल के दौरान एलान नगर में धरना देते चूड़ी जुड़ाई श्रमिक - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लगातार चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे जुड़ाई श्रमिकों के स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है। नई दर से जुड़ाई का भुगतान कराने को लिखित आश्वासन मांग रहे चूड़ी श्रमिक अभी भी अडिग हैं। वहीं एलान नगर में जुड़ाई श्रमिकों का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। हड़ताली श्रमिकों ने प्रशासन की हठधर्मिता पर भी रोष जाहिर किया है।
विज्ञापन

नई दर से जुड़ाई का भुगतान का लिखित आश्वासन एवं श्रमिक नेताओं पर दर्ज मुकदमा को लेकर चूड़ी कामगारों का धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। लगातार चार दिन करबला मोहल्ला में भूख हड़ताल पर बैठे चूड़ी जुड़ाई कामगार रामदास भगतजी और श्रीपाल प्रेमी के स्वास्थ्य में गिरावट आना शुरू हो गई है। करबला में भूख हड़ताल एवं एलान नगर में धरना पर बैठे जुड़ाई श्रमिकों ने मांग पूरी होने तक अडिग रहने की चेतावनी दी है। वहीं बातचीत करने श्रम विभाग और प्रशासन का कोई व्यक्ति सोमवार को भी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। प्रशासन के रवैया पर हड़ताली श्रमिकों ने रोष जाहिर किया है।
विज्ञापन

बारिश में भी धरना स्थल पर गूंजती रही नारेबाजी
सोमवार दोपहर को हुई जोरदार बारिश के बाद भी हड़ताली जुुड़ाई श्रमिकों को जोश कायम दिखा। एलान नगर में हड़ताल पर बैठे जुड़ाई श्रमिक बारिश के बाद भी धरना स्थल पर बैठे दिखाई दिए। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई। वहीं करबला में भी अनशनरत रामदास एवं श्रीपाल हालत बिगड़ने के बाद भी छाता लगाकर धरना स्थल पर ही बैठे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed