{"_id":"61be2c8ddc0d83055307af16","slug":"the-hotspots-of-the-accident-were-marked-the-ambulance-arrived-immediately-after-the-accident-firozabad-news-agr5182374160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना के हॉटस्पॉट किए चिन्हाकिंत, हादसा होने पर तुरंत पहुंचे एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना के हॉटस्पॉट किए चिन्हाकिंत, हादसा होने पर तुरंत पहुंचे एंबुलेंस
विज्ञापन
The hotspots of the accident were marked, the ambulance arrived immediately after the accident
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दुर्घटना में घायलों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराने के लिए जिले में 11 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं। यहां 24 घंटे एंबुलेंस खड़ी रहेंगी। हादसा होने पर 15 मिनट के अंदर एंबुलेंस दुर्घटना स्थल पर पहुंचेगी। मरीज को तुरंत ही अस्पताल लेकर पहुंचेंगी।
अभी तक 108 एंबुलेंस अस्पताल परिसर में ही खड़ी नजर आती थीं। हादसे की सूचना पर एंबुलेंस घटना स्थल तक पहुंचती थी। इसमें काफी समय बीत जाता था। देरी के कारण मरीजों की जान चली जाती थी। अब हॉटस्पॉट भी चिन्हाकिंत कर दिए हैं। एंबुलेंस प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि जिले में हाइवें पर 11 हॉटस्पॉट बनाए गए हैं।
जहां सर्वाधिक दुर्घटनाएं होने की आशंका रहती है। यह एंबुलेंस दुर्घटना स्थल पर 15 मिनट के भीतर ही पहुंच जाएंगी। हॉटस्पॉट पर 24 घंटे एंबुलेंस खड़ी रहेंगी। इसमें गांव के संपर्क मार्ग और हाइवे को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सुहाग नगर चौराहा, राजा का ताल, दीदामई, एसपी शहर कार्यालय के निकट, थाना नसीरपुर, थाना मक्खनपुर, गुंजन चौराहा सिरसगांज, मैनपुरी चौराहा, जसराना-घिरौर चौराहा, मुस्तफाबाद चौराहा, बालाजी मंदिर हाइवे। इसके अलावा मदनपुर, सिरसागंज, हाथवंत, खैरगढ़, कोटला, नारखी, एका, शिकोहाबाद और टूंडला, जसराना में भी एंबुलेंस खड़ी रहेंगी।