{"_id":"6765af94d9f5ec85a105cab2","slug":"the-headmaster-was-suspended-in-the-case-of-a-students-finger-getting-cut-after-getting-stuck-in-the-gate-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-139289-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: छात्रा की गेट में फंसकर अंगुली कटने के मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: छात्रा की गेट में फंसकर अंगुली कटने के मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित
Fri, 20 Dec 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल दीदामई में शौचालय के गेट में फंसने से कक्षा एक की छात्रा की अंगुली कट गई। इस मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। नगर शिक्षाधिकारी द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर बीएसए ने कार्रवाई की है।
छह वर्षीय बेटी बरकत कंपोजिट स्कूल में कक्षा एक में अध्ययनरत है। 26 नवंबर को शौचालय के गेट में दबने से उसके दाहिने हाथ की एक अंगुली कट गई थी। शिक्षामित्र ने दवा दिलाने के बाद उसे घर छोड़ दिया। इसके बाद साबिर ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की, कि प्रधानाध्यापक मनोज शर्मा की लापरवाही से घटना हुई है। बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह को जांच दी।
उन्होंने स्कूल के स्टाफ से जानकारी ली तो पता चला कि प्रधानाध्यापक जल्दी चले गए और कई बार फोन करने के बाद भी वापस नहीं लौटे। नगर शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसको देखते हुए उन्होंने निलंबित करने की संस्तुति करते हुए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी। नगर शिक्षाधिकारी ने बताया कि लापरवाही करने और जवाब नहीं देने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।