फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The head of the department will record his statement before the principal today

Firozabad News: प्राचार्य के समक्ष विभागाध्यक्ष आज दर्ज कराएंगे अपने बयान

Wed, 07 May 2025 07:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 07 May 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
The head of the department will record his statement before the principal today
सांकेतिक
-अनुपस्थित होने पर की जाएगी वेतन काटने की संस्तुति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। नारायण डिग्री कॉलेज की छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में अब आरोपी विभागाध्यक्ष के बयान पर महाविद्यालय प्रशासन की नजरें टिकी हुई हैं। आज विभागाध्यक्ष अपने बयान दर्ज कराएंगे। अनुपस्थित होने की स्थिति में उनका वेतन काटने की भी संस्तुति महाविद्यालय प्रशासन कर सकता है। इसके स्पष्ट संकेत महाविद्यालय प्राचार्य ने दिए हैं।

एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं का यौन उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर नारायण डिग्री कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रवि यादव पर आरोप एक गुमनाम पत्र आने के बाद लगे हैं। यह मामला इन दिनों चर्चा में है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन एवं महाविद्यालय प्रशासन ने भी जांच शुरु कर दी है। शिकोहाबाद पुलिस ने इस मामले से संबंधित बयानों को दर्ज कराने के लिए सभी छात्राओं को एक सप्ताह का समय दिया है। वहीं महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. विजय कुमार ने विभागाध्यक्ष को बुधवार को अवकाश समाप्त होने के बाद हर हाल में बृहस्पतिवार को महाविद्यालय में उपस्थित होकर इस प्रकरण में अपने बयान दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

आज विभागाध्यक्ष अपने बयान महाविद्यालय प्राचार्य के समक्ष दर्ज कराएंगे। प्राचार्य प्रो. विजय कुमार ने बताया कि अगर विभागाध्यक्ष आज महाविद्यालय आकर अपने बयान दर्ज नहीं कराते हैं, तो उनका वेतन काटने के अलावा अन्य कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed