फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The head beat up the assistant accountant

Firozabad News: सहायक लेखाकार को प्रधान ने पीटा

Tue, 05 Sep 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 05 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
The head beat up the assistant accountant
फिरोजाबाद। नारखी ब्लॉक में तैनात सहायक लेखाकार राकेश कुमार ने गढ़ी पुरानी के ग्राम प्रधान पर फर्जी काम कराने का दबाव बनाने और नहीं करने पर गाली गलौज करते हुए पीटने, अभिलेख फाड़ने एवं लैपटॉप तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं ग्राम प्रधान ने आरोपों को गलत बताते हुए सहायक लेखाकार पर पंचायत का काम नहीं करने और रुपयों की मांग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नारखी ब्लॉक में तैनात सहायक लेखाकार राकेश कुमार ने थाना नारखी पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह चार सितंबर को नारखी ब्लॉक में काम कर रहा था। इसी दौरान गढ़ी पुरानी के प्रधान अवधेश प्रताप सिंह उर्फ सप्पू मेरे पास आए और फर्जी काम कराने को दबाव बनाने लगे। फर्जी काम करने से इंकार किए जाने पर उन्होंने गाली गलौज किए जाने के साथ मेरे साथ पिटाई की। कार्यालय में रखे शासकीय अभिलेखों को फाड़ दिया तथा लैपटॉप को जमीन पर पटक दिया। सहायक लेखाकार का आरोप है कि प्रिंटर की केबल से फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं जाते-जाते रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी नरेंद्र शर्मा ने कहा कि ब्लॉक के सहायक लेखाकार की तहरीर पर प्रधान के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान गढ़ी पुरानी अवधेश कुमार सिंह उर्फ सप्पू का कहना है कि ब्लॉक में तैनात सहायक लेखाकार मनरेगा संबंधी काम कराने के पैसे की डिमांड कर रहा था।इसी को लेकर सिर्फ बहस हुई है, पिटाई करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed