फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The hard work of SDM, CO paid off, the strike of the municipality ended

एसडीएम, सीओ की मेहनत रंग लाई, पालिका की हड़ताल समाप्त

Tue, 05 Jul 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
The hard work of SDM, CO paid off, the strike of the municipality ended
पालिका परिसर में दूसरे दिन भी हड़ताल समाप्त होने से पहले धरने पर बैठे कर्मचारी, नारेबाजी करते हुए - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। उप जिलाधिकारी, सीओ और अधिशाषी अधिकारी द्वारा कर्मचारी नेताओं के साथ हुई तीन दौर की वार्ता के बाद आखिरकार सहमति बन गई। नगर पालिका के कर्मचारी नेताओं ने उप जिलाधिकारी के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी बुधवार से अपने काम प्रारंभ कर देंगे। इसके बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों के सहयोगात्मक रवैया की सराहना भी की।
विज्ञापन

स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष नानक चंद्र कश्यप, प्रदेश उप सचिव दिनेश यादव और उपाध्यक्ष रामऔतार वाल्मीकि के साथ उप जिलाधिकारी शिवध्यान पांडे, सीओ कमलेश कुमार और ईओ अवधेश कुमार ने तीन दौर की वार्ता की। इसके बाद कर्मचारी नेताओं ने पालिका प्रशासन के सामने कुछ बिंदु रखे, जिन्हें पालिका प्रशासन ने मान लिया। इसके बाद उप जिलाधिकारी ने आश्वास्त किया कि 5 अगस्त तक सभी कर्मचारियों को पालिका की टैक्स वसूली से आई धनराशि और शासन द्वारा मिली ग्रांट से पीएफ और वेतन भुगतान तथा पेंशन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिसके बाद कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें समझौता से अवगत कराया।
विज्ञापन

उनकी रजामंदी मिलने के बाद सभी के सामने प्रदेश उप सचिव दिनेश यादव ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल बाहिद, सभासद देव यादव, नामित सभासद विष्णु सक्सेना, शेखर अग्रवाल, सुशील जैन, मोहित बंसल, आशू गुप्ता , लखपित सिंह बघेल और अशोक राजपूत का भी हड़ताल समाप्त कराने में सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed