फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The groom abused and the bride refused to marry him

Firozabad News: दूल्हे ने दी गाली तो दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

Wed, 24 Apr 2024 05:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 24 Apr 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
The groom abused and the bride refused to marry him
शिकोहाबाद। बरात में बैंडबाजा और घोड़ी लेकर न आना दूल्हे को महंगा पड़ गया। पूछने पर दूल्हे ने दुल्हन को गालियां दे डालीं। इससे गुस्साई दुल्हन ने भी सात फेरे लेने से साफ इन्कार कर दिया। इस घटना से दोनों ही पक्षों की खुशियों के रंग फीके पड़ गए। गांव में रातभर पंचायत जुटी रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आखिर में दूल्हे को बिना बरात चढ़ाए ही बैरंग वापस लौटना पड़ा। थाना दक्षिण क्षेत्र के अंतर्गत नई आबादी, हिमांयूपुर नगला पचिया निवासी शिवसागर का विवाह थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत गांव नीम खेरिया निवासी फूलमती के साथ तय हुआ था। मंगलवार की रात दूल्हा पक्ष बरात लेकर शिकोहाबाद पहुंचा था। रात 11 बजे के करीब बरात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची, तो दुल्हन पक्ष बरात को देखकर हैरत में पड़ गया। बरात में न तो बैंडबाजा था और न घोड़ी। दूल्हा कार में बैठकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। घोड़ी और बैंडबाजे के न होने का जब कारण जाना, तो आरोप है कि दूल्हे ने दुल्हन को गालियां दे डालीं। इससे दुल्हन भी भड़क गई, उसने भी जवाब में दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

दुल्हन के तेवरों को देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। बरात में शामिल होने आए लोेगों के दुल्हन की बात सुनकर होश उड़ गए। एक ही पल में दोनों परिवारों की खुशियों के रंग फीके पड़ गए। गांव में पंचायत जुटी, दोनों ही पक्षों की ओर से रातभर पंचायत होती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस भी गांव में जा पहुंची। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। आखिर में दोनों पक्षों के बीच हुआ लेनदेन पूरा करने के बाद बरात को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


लगुन-टीका में भी किया था गलत व्यवहार
दूल्हे के द्वारा दुल्हन को गालियां दिए जाने पर मामले ने तूल पकड़ लिया था। दुल्हन का आरोप था कि गत 21 अप्रैल को लगुन-टीका में भी दूल्हा पक्ष के लोगों ने इसी तरह की हरकत बुफे के दौरान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच हुए लेनदेन को पूर्ण कराने के बाद दोनों पक्षों अलग-अलग हो गए हैं।

अनिल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed