{"_id":"645a52ed667d5ded77072d54","slug":"the-grocery-association-closed-the-open-shops-on-the-day-of-weekly-closure-firozabad-news-c-25-1-151912-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: साप्ताहिक बंदी के दिन खुली दुकानों को किराना एसोसिएशन ने कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: साप्ताहिक बंदी के दिन खुली दुकानों को किराना एसोसिएशन ने कराया बंद
Tue, 09 May 2023 07:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 09 May 2023 07:34 PM IST
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के दिन खुली दुकानों को किराना एसोसिएशन ने कराया बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। साप्ताहिक बंदी मंगलवार को शहर की दुकानें खुलने को लेकर किराना एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सवाल उठाया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर बाजार में निकलकर खुली दुकानों को बंद कराया। वहीं श्रम विभाग से मांग की साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानों को बंद कराने का आदेश जारी करें।
पुरानी तहसील स्थित शिव मंदिर पर किराना एसोसिशन की बैठक मंगलवार को हुई। साप्ताहिक बंदी को कई दुकानदारों को न मानने को लेकर चर्चा की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि छह महीने से शहर में गल्ला मंडी, सब्जी मंडी में किराना एसोसिएशन के से जुड़े लोग भी साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन कर रहे हैं। जबकि सभी दुकानदारों को साप्ताहिक बंदी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। बैठक के बाद पदाधिकारी सड़क पर निकले। सड़कों पर इस दौरान जो दुकानें खुली मिली उस दुकानदार को चेतावनी दी, इसके बाद खुली दुकानों को मौके पर ही बंद कराया। कहा कि अगले साप्ताहिक बंदी के दिन हर हालत में दुकानों को बंद रखा जाए। इस मौके पर आलोक मित्तल, अमित अग्रवाल, पंकज गुप्ता, नंद किशोर मौजूद रहे।