फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The funeral of the young man took place in a gloomy atmosphere, case against three

गमगीन माहौल में हुआ युवक का अंतिम संस्कार, तीन के खिलाफ मुकदमा

Sun, 29 Aug 2021 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The funeral of the young man took place in a gloomy atmosphere, case against three
जसराना के कस्बा पाढ़म में विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जसराना में शुक्रवार देर शाम थाना रामगढ़ क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के बाद उसका शव पाढ़म पहुंचा तो परिवार में चीत्कार मच गई। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पाढ़म निवासी वसीम अपनी पत्नी फरहाना के साथ अपनी ससुराल थाना रामगढ़ क्षेत्र में मौजूद था। शुक्रवार की देर सायं गाजियाबाद के गंगा बिहार अपार्टमेंट लोनी निवासी दुर्गेश चौधरी ने अपने पति राजीव कुमार के साथ उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव कस्बा पाढ़म पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पति के शव को देख जहां पत्नी दहाडे़ं मारकर रो रही थी वहीं अन्य महिलाएं उसे सहारा देने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेश मिश्रा का कहना है कि मृतक वसीम की पत्नी की तहरीर पर गाजियाबाद के लोनी निवासी दुर्गेश चौधरी, उसके पति राजीव चौधरी व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed