फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The foundation stone of the new altar was laid in the Jain temple

जैन मंदिर में नवीन वेदी की आधारशिला रखी गई

Sat, 22 Apr 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 22 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
The foundation stone of the new altar was laid in the Jain temple
जैन मंदिर में वेदी की आधार शिला रखी गई।
 दिगंबर जैन मंदिर, सुहाग नगर मे भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। विधिविधान से कलशों की स्थापना की गई। समाज के लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत दिगंबर जैन पाठशाला एवं महिला प्रभावना मंडल के सदस्यों ने प्रात:काल श्रीजी की 11000 मंत्रो का जाप्यानुष्ठान से की। अन्य धार्मिक अनुष्ठान ब्रह्मचारी अशोक भैयाजी के निर्देेशन में किए गए। विधानाचार्य कमल कुमार जैन मैनपुरी ने मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया। शिलान्यास समारोह में चांदी की गैंती  ललितेश जैन, मुकेश जैन औश्र चांदी का फांवड़ा  विकास जैन, रतन जैन ने दान किया। स्वर्ण शिला स्थापित करने का सौभाग्य सुरेश कुमार जैन, स्नेह कुमार जैन पूती, संजय जैन बल्ले, सुलोचना जैन को मिला। रजत शिला सुरेशचंद्र जैन इसौली, दिनेश जैन, विशाल जैन, संजय जैन, विनय कुमार जैन राजा ने स्थापित की। ताम्र शिला की प्रकाशचंद्र जैन, विकास जैन मोंटी, महेश चंद्र जैन, प्रमोद जैन, राजकुमार जैन, हरिकिशन जैन आदि ने स्थापना की। भूमि शुद्धि करने का अवसर नीतेश जैन, सौनी जैन, प्रीती जैन, रेनू जैन को प्राप्त हुआ।  मंगल कलश की स्थापना मीना जैन, मिथलेश जैन ने की। संचालन पीयूष जैन ने किया। जिनेंद्र कुमार जैन, नरेंद्र जैन, मनोज जैन, सुमन चंद्र जैन, अरुण कुमार जैन पीली कोठी, टोनी जैन, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed