{"_id":"66fefce00263db68a3074474","slug":"the-former-secretary-had-taken-125-bags-of-dap-from-the-data-committee-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-134600-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दतावली समिति से पूर्व सचिव ले गए थे डीएपी की 125 बोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दतावली समिति से पूर्व सचिव ले गए थे डीएपी की 125 बोरियां
Fri, 04 Oct 2024 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 04 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र के तिलियानी निवासी पूर्व सचिव नवीन कुमार के घर 125 बोरी डीएपी दतावली साधन सहकारी समिति से भेजी गई थी। डीएम के निर्देश पर एआर कोपरेटिव सतीशचंद्र एवं अपर जिला कृषि अधिकारी विष्णु शंकर ने जांच की तो हकीकत उजागर हो गई। दतावली समिति पर तैनात सचिव पुष्पेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। सिरसागंज क्षेत्र के तिलियानी निवासी पूर्व सचिव प्रवीन कुमार के घर 125 बोरी डीएपी ट्रैक्टर से उतरते हुए एसडीएम सिरसागंज रंजीत सिंह व जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने पकड़ा था। डीएपी की बोरियों को जब्त करने के साथ कठफोरी पुलिस चौकी के सुपुर्दगी में दे दिया था। डीएम रमेश रंजन ने इस मामले की जांच बृहस्पतिवार को एआर कोपरेटिव सतीशचंद्र के साथ अपर जिला कृषि अधिकारी विष्णु शंकर ने जांच पड़ताल की। एआर कोपरेटिव सतीशचंद्र ने बताया कि तिलियानी में पूर्व सचिव नवीन कुमार के घर के बाहर पकड़ी गई डीएपी को मटसेना क्षेत्र के साधन सहकारी समिति दतावली से ले जाई गई थी।
आखिर दतावली समिति पर जाकर दोनों अधिकारियों ने स्टॉक के साथ वहां उपलब्ध डीएपी को देखा तो बोरियां कम निकली। डीएपी की मनमाने ढंग से दिए जाने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि पुराने स्टॉक में 200 बोरी मिली। लेकिन नए स्टॉक में पांच सौ बोरी डीएपी भेजी गई थी। मशीन में उपलब्ध बोरी के सापेक्ष भंडारण 125 बोरी का कम था। इस कारण दतावली साधन सहकारी समिति पर तैनात सचिव पुष्पेंद्र को इसके लिए दोषी पाया गया है। उन्होंने दतावली सचिव पुष्पेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सचिवों के बयान में विरोधाभास
पूर्व सचिव नवीन कुमार ने अपने बयान में टीम को बताया कि उन्होंने 125 बोरी डीएपी को रैक से ही उठा लिया था। दतावली समिति पर तैनात सचिव पुष्पेंद्र ने बयान में कहा कि उसने दतावली समिति से डीएपी की बोरी ले गए हैं।
विज्ञापन
-सिरसागंज के तिलियानी में पकड़ी गई डीएपी की 125 बोरी को मटसेना क्षेत्र की दतावली साधन सहकारी समिति से दी गई थी। इसमें दोषी सचिव पुष्पेंद्र के खिलाफ जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियोग दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी