{"_id":"d40d8fdba33746919f2e4c770435eb36","slug":"the-first-threat-then-spread-unclaimed-bomb-sensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले धमकी, फिर लावारिस बम ने फैलाई, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले धमकी, फिर लावारिस बम ने फैलाई, सनसनी
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड पर बम विस्फोट होगा रोक सको तो रोक लो कंट्रोल रूम पर आई इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत ही डाग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता बुला लिया गया। बस स्टैंड पर छानबीन की तो एक लावारिस बैग मिला। इसमें पालीथिन भरी थीं इसके बाद ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार शाम करीब सात बजे पुलिस कंट्रोल रूम को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि कुछ ही देरी में विस्फोट होने वाला है। रोक सको तो रोक लो। इस सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को हटाने के साथ ही चेकिंग शुरू कर दी गई।
डाग स्क्वायड की टीम के साथ जिला मुख्यालय पर तैनात बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया। चेकिंग के दौरान पूछताछ कार्यालय के पास एक लावारिस बैग दिखा तो उसकी जांच की गई। इसमें पालीथिन भरी थीं। इसके बाद ही पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है कि बम फटने की सूचना मिली थी। जिस नंबर से फोन किया गया है। उसे ट्रेस आउट किया जा रहा है।