{"_id":"570158004f1c1b5c25c81102","slug":"the-evaluation-work-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को भी हुआ मूल्यांकन कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को भी हुआ मूल्यांकन कार्य
firozabad, uttar pradesh
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
रविवार को भी हुआ मूल्यांकन कार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। रविवार के दिन भी मूल्यांकन कार्य केंद्र पर होता रहा। छोटे-छोटे विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं करीब समाप्त हो चुकी हैं। फिजिक्स, गणित, बायोलॉजी की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है।
शहर के डीएवी इंटर कालेज में केंद्र प्रभारी केके यादव के निर्देशन में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। यहां मनोविज्ञान प्रथम, संगीतवादन, उर्दू की उत्तर पुस्तिकाओं का शतप्रतिशत मूल्यांकन कार्य हो चुका है। इंटरमीडिएट फिजिक्स की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन रविवार को नौ हजार से शुरू हुआ। कुल 29 हजार उत्तर पुस्तिकाएं फिजिक्स की आई हैं। पाली इंटर कालेज में भी मूल्यांकन कार्य रफ्तार पकडे़ हुए है। जबकि छोटेलाल कालेज, क्षेत्रीय इंटर कालेज और बीडीएम इंटर कालेज में भी मूल्यांकन कार्य शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
पास कर दो ऊपर वाला भला करेगा
फिजिक्स की कापी में पास करने के लिए परीक्षार्थी ने शिक्षक को भगवान की कसम तक दे दी। वहीं कई कापियों में लिखा मिल रहा है गुरुजी तुम मेरा भला करोगे, तो ऊपर वाला तुम्हारा करेगा। अगर मुझे फेल करोगे तो तुम्हें भी तरक्की नहीं मिलेगी। इस तरह की बातें कई कापियों में लिखी मिल रही हैं।