फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The enthusiasm of Kaila Devi devotees, cheers echoing even at night

Firozabad News: कैला देवी के भक्तों का उत्साह, रात में भी गूंज रहे जयकारे

Sun, 15 Mar 2026 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 15 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm of Kaila Devi devotees, cheers echoing even at night
राजा के ताल स्थित हाईवे से गुजरता कैला मईया के भक्तों का जत्था। संवाद - फोटो : राजा के ताल स्थित हाईवे से गुजरता कैला मईया के भक्तों का जत्था। संवाद
फिरोजाबाद। राजस्थान के करौली स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कैला देवी के दर्शनों के लिए पदयात्रियों का उत्साह चरम पर है। जैसे-जैसे चैत्र नवरात्रि नजदीक आ रहे हैं, पदयात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण श्रद्धालु अब रात के समय अपनी यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसके कारण सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


पदयात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि शहर के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। हाईवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर पदयात्रियों के लिए एक अलग सुरक्षित लेन बनाई जाएगी, ताकि वे वाहनों की चपेट में आने से बच सकें।
विज्ञापन




भारी वाहनों का बदलेगा रूट

क्षेत्राधिकारी शहर प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश दिया है कि यदि सड़कों पर श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक हो जाती है, तो भारी वाहनों (बस, ट्रक, ट्राला आदि) को तत्काल रोक दिया जाए। इन वाहनों को मुख्य मार्गों के बजाय वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पदयात्रा के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़कों पर रहे पुलिस की गश्त

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस को रात भर सड़कों पर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से उन संवेदनशील पॉइंट्स पर जहां अंधेरा अधिक रहता है या सड़कें संकरी हैं, वहां पुलिस पिकेट की तैनाती रहेगी। सीओ सिटी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed