{"_id":"601c2ef78ebc3ed1b46386b9","slug":"the-door-of-the-house-was-closed-for-two-days-the-dead-body-of-the-worker-was-hanged-inside-firozabad-news-agr4791959151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से मकान का दरवाजा था बंद, अंदर फांसी पर लटका था श्रमिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से मकान का दरवाजा था बंद, अंदर फांसी पर लटका था श्रमिक का शव
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के सुहागनगर सेक्टर तीन ज्योति वाटिका के पास श्रमिक मकान के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक माह से मकान में वह अकेला रह रहा था।
सुहागनगर सेक्टर तीन ज्योति वाटिका के समीप निवासी पवन यादव (26) पुत्र सतीश चंद्र यादव चूड़ी कारखाने में तार लगाने का काम करता था। पड़ोसियों ने बताया कि दो दिन से पवन के मकान का जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने मकान के अंदर झांककर देखा तो कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। इसकी सूचना उसके परिजनों को देने के साथ थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी दक्षिण सुशांत सिंह गौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से छत के रास्ते से जाकर किसी दरवाजा खोला। मैनपुरी से परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
माता-पिता मैनपुरी में थे, पत्नी गई थी मायके
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि कि मृतक की मां बिरला देवी एवं पिता सतीश चंद्र पिछले करीब एक माह से अपने गांव मैनपुरी जिले के थाना बरनाहाल के गांव नगला नंदा में रह रहे थे। जबकि मृतक की पत्नी नीतू यादव पिछले काफी दिनों से अपने मायका थाना शिकोहाबाद क्षेत्र गांव सलेमपुर में रह रही थी। पवन कारखाने में मजदूरी (तार लगाने का काम) करता था। पिछले काफी दिनों से अकेला रह रहा था।