फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The district will be 2.66 billion development plan

2.66 अरब की जिला योजना से होगा विकास

Sat, 27 Dec 2014 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 27 Dec 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
The district will be 2.66 billion development plan
जिला पंचायत की बैठक में 2.66 अरब की जिला योजना को हरी झंडी प्रदान की। वहीं जिला पंचायत के नए वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 1651.10 लाख का बजट पारित किया। जिला पंचायत सदस्य इस बात से आहत थे प्रस्ताव तो ले लिए जाते हैं लेकिन उनपर काम नहीं होता है। संपत्तिकर का कुछ सदस्यों ने विरोध किया।
विज्ञापन



जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन कर रहे अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुभाषचंद्र भरतिया ने कोल्डस्टोरेज एवं ग्रामीण अंचल पर संपत्तिकर लगाने पर बात की तो जिला पंचायत के सदस्य नीरज ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि कोल्डस्टोरेज के संचालकों से यदि संपत्तिकर लें तो उसके एवज में उन्हें क्या दे रहे हैं। सदस्यों ने संपत्ति एवं वैभव कर लगाने का भी विरोध किया। सीडीओ सुजीत कुमार ने कहा उनको मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।
विज्ञापन



सदस्यों के विरोध के कारण बैठक करने का निर्णय लिया। जिला पंचायत के 2014-15 के आय-व्यय के अनुमोदन किया। 2015-16 में जिला पंचायत को राज्य वित्त एवं तेरहवें वित्त के साथ स्थानीय स्तर पर होने वाली आय मिलाकर कुल 1651.10 लाख का बजट अनुमोदित किया। इधर डीएसटीओ अशोक कुमार ने 2.66 अरब की जिला योजना के अनुमोदन को रखा तो सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने कहा कि जिला योजना में जिला पंचायत सदस्यों के भी सड़कों के प्रस्ताव को शामिल करें। इसी के साथ जिला योजना को ध्वनिमत से पारित कर दिया। बैठक में एमएलसी असीम यादव, विधायक ओमप्रकाश वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, जिला पंचायत सदस्य विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव, हरदयाल यादव, रमाकांत यादव, नरेश बघेल, वीरेंद्र सिंह राजपूत, राजू यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडपंपों की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
जिला पंचायत की बैठक में विधायक हरिओम यादव ने अपने क्षेत्र में लगे एक हजार हैंडपंपों में 80 प्रतिशत के खराब होने की बात कही। शिकोहाबाद विधायक ओम प्रकाश वर्मा ने कहा उनके क्षेत्र में यूपी एग्रो द्वारा लगाए हैंडपंपों ने काम करना बंद कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप ने कहा जलनिगम की 150 टंकियों में अधिकांश बंद हैं। कहा जल निगम के माध्यम से निगरानी कराई जाए। उन्होंने यूपी एग्रो के एई को तलब किया। बीएसए बाल मुकुद प्रसाद ने कहा जिले के 278 स्कूलों के हैंडपंप खराब हैं।


12 प्रस्तावों को कर दिया खारिज
शासन स्तर से प्राप्त प्रस्तावों पर काम जिला पंचायत से ही कराए जाने पर जिला पंचायत सदस्यों ने असहमति जता दी। 12 प्रस्तावों को सभी जिला पंचायत सदस्यों ने सीधे पास करने से इंकार कर दिया। इसमें टूंडला क्षेत्र के बसपा विधायक राकेशबाबू एडवोकेट के चार प्रस्तावों के साथ शाहबुद्दीन कादरी सपा अल्पसंख्यक सभा, तपन जैन, नीतू देवी प्रधान लुहारी, राजेंद्र सिंह जादौन अध्यक्ष नेहरू युवा मंडल, रक्षपाल यादव मईगदोखर, अशोक कुमार, सुभाषचंद्र यादव मक्खनपुर के प्रस्ताव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed