{"_id":"cc70d2e4b160ce6a286ca42a33650ba5","slug":"the-district-level-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 07 Nov 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीत जहां इस बात की द्योतक है कि इसके लिए पूरे मनोयोग से प्रयत्न किया गया है तो वहीं पराजय इस बात को दर्शाती है कि जीत के लिए मन से प्रयास नहीं किए गए। यह बातें पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएस भारद्वाज ने ठाकुर बीरी सिंह इंटर कालेज में चल रही जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के दौरान कहीं। समारोह के समापन पर विजयी प्रतियोगियों को मेडल आदि देकर पुरस्कृत किया गया।
भारद्वाज ने कहा कि प्रतिभागियों को प्रोत्साहन देने से उनमें आगे बढ़ने एवं प्रतिस्पर्धा की भावन जागृति होती है। उन्होंने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। हर व्यक्ति को खेलकूद या व्यायाम करना चाहिए इससे शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने कहा कि जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सही रूप से संपन्न होने के लिए समस्त स्टाफ बधाई का पात्र है। प्रबंधक सुरेंद्र सिंह नौहवार ने सभी बच्चों से 14 नवंबर को होने वाली मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी में जुटने की बात कही। प्रधानाचार्य नरोत्तम सिंह, विमलेश विजय श्री, रनवीर सिंह, श्याम बिहारी शर्मा, संजीव श्रीवास्तव, डा. अजय सिंह, पीटीआई रामकेश यादव, चरन सिंह, नरेंद्र सिंह, रक्षपाल, जितेंद्र पाल, अशोक शर्मा, महावीर प्रसाद, रवींद्र चाहर, राकेश कटियार, अतुल शर्मा, राजेश मोहन पैगोरिया, आरपी सिंह, विनोद गौतम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बछगांव रहा ओवर आल विजेता
छह वर्गों में हुई प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर 314 अंक पाकर बछगांव ओवर आल विजयी घोषित किया गया। सीनियर बालक वर्ग में सिरसागंज ने 63 अंक, जूनियर बालक वर्ग में शिकोहाबाद ने 51 अंक, सब जूनियर बालक वर्ग में बछगांव ने 38, सीनियर बालिका वर्ग में बछगांव ने 90, जूनियर बालिका वर्ग में बछगांव ने 82, सब जूनियर बालिका वर्ग में बछगांव ने 45 अंक प्राप्त कर बाजी मारी।
विज्ञापन
व्यक्तिगत रूप से इन्होंने मारी बाजी
व्यक्तिगत विजेताओं में सीनियर बालक वर्ग में सिरसागंज के प्रेमवीर सिंह ने, जूनियर बालक वर्ग में शिकोहाबाद के शीलेंद्र और सिरसागंज के दिलीप कुमार ने, सीनियर बालिका वर्ग में बछगांव की गीता और मीना ने, जूनियर बालिका वर्ग में बछगांव की बबीता और करिश्मा ने और सब जूनियर बालिका वर्ग में सिरसागंज की रजनीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।