{"_id":"c796ab2e4e9d30aa9772d9237610bec0","slug":"the-development-of-society-is-impossible-without-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के बिना समाज का विकास असंभव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के बिना समाज का विकास असंभव
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
कुशवाहा जागरण मिशन की एसजीएम इंटर कालेज खैरगढ़ में आयोजित रैली में युवाओं से शिक्षा पर जोर देने एवं कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। फर्रुखाबाद से आए प्रोफेसर शैतान सिंह शाक्य ने कहा कि कुशवाहा समाज पहचान का मोहताज नहीं है।
इसी समाज में तथागत गौतम बुद्ध ने जन्म लिया। देश, विदेशों में बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार किया। आज विश्व के 73 देशों में बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। वहीं चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने पूरे विश्व में राज किया। इस दौरान मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर पाल ने कहा कि समाज का सर्वांगीण विकास तथागत गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक और महात्मा ज्योतिबाराव फुले के आदर्शों पर चलने से होगा। उन्होंने समाज की मजबूती के लिए राजनीतिक दल के गठन की वकालत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना तो किसी समाज का विकास संभव नहीं है। हमें बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने एवं कुरीतियों से दूर रहना होगा। इस दौरान रैली संयोजक डा. एसपी लहरी, त्रिलोक चंद्र कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, रामप्रकाश कुशवाहा, रैली प्रभारी डा. ज्ञान सिंह शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष चंद्र जीत कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। इस दौरान नीरज बाबू कुशवाहा, डंबर सिंह कुशवाहा, साहब सिंह कुशवाहा, देवी सिंह आचार्य, प्रांजलि कुशवाहा, ललित शाक्य, चेतराम कुशवाहा, श्यामबाबू कुशवाहा, त्रिलोकचंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।