{"_id":"644d65da6fae12cc420da6c4","slug":"the-dead-body-of-a-young-man-who-jumped-into-the-canal-was-found-in-balarai-etawah-firozabad-news-c-25-1-140852-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नहर में कूदे युवक का शव इटावा के बलरई में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नहर में कूदे युवक का शव इटावा के बलरई में मिला
Sun, 30 Apr 2023 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
नहर में कूदे युवक का शव इटावा के बलरई में मिला
मां के सामने भूड़ा पुल से नहर में लगाई थी छलांग, चार महीने पहले हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। दो दिन पहले एक युवक ने अपनी मां के सामने भूड़ा नहर पुल से नहर में छलांग लगा दी थी। युवक का शव इटावा के बलरई थाना क्षेत्र में नहर में मिला।
कृष्णा नगर निवासी अफसर अली (21) ने बृहस्पतिवार की दोपहर को अपनी मां नूरबानो के सामने नहर में छलांग लगा दी थी। जिसके बाद उसकी तलाश की गई। शुक्रवार को आगरा से आए पीएसी के गोताखोरों ने भी उसकी तलाश की लेकिन शव नहीं मिला। शनिवार सुबह इटावा क्षेत्र में बलरई के पास नहर में उसका शव मिल गया। शव मिलने के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। जानकारी होते ही परिजन बलरई पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इसके बाद थाना पुलिस शव को लेकर आई और पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि युवक ने गृह कलह से तंग आकर नहर में छलांग लगा दी थी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है। उधर युवक का शव जैसे ही घर पहुंचा, उसकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था। अफसर अली की चार माह पूर्व शादी हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार में कलह शुरू हो गई थी।