फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The cries of 42 children born in the new year resonated

Firozabad News: नए साल में जन्मे 42 बच्चों की गूंजी किलकारी

Fri, 02 Jan 2026 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 02 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The cries of 42 children born in the new year resonated
फिरोजाबाद। नववर्ष का पहला दिन अपने साथ नई उम्मीद और खुशियों की सौगात लेकर आया, लेकिन जब इस खास दिन 42 परिवार में नन्हे मेहमान ने जन्म लिया, तो खुशी का जश्न दोगुना हो गया। कई घरों में नए साल की सुबह किलकारियों से गूंज उठी और इन नन्हे मेहमानों ने अपने माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।
विज्ञापन

नए साल के जश्न के बीच 2026 के पहले दिन कई नवजातों ने इस दुनिया में आंखें खोलीं। साल की पहली तारीख पर बच्चों के जन्म से माता-पिता भी बेहद खुश नजर आए। मेडिकल कॉलेज में 11 बच्चों का जन्म हुआ। इसमें छह बालक व 5 बेटियां शामिल हुईं। सीएचसी पर भी छह बच्चे जन्मे। वहीं, जिले के प्राइवेट अस्पतालों में भी 25 बच्चे जन्मे। इममें 11 बेटियां और 14 बेटे शामिल रहे। सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 11 डिलीवरी हुई है। वहीं,इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्ष एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. पूनम अग्रवाल ने बताया कि नए साल पर ऑपरेशन कराने के लिए लोगों में क्रेज रहता है। कई लोगों ने ऑपरेशन की तिथि जारी कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed