फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The councilor who shaved her head asked for her hair, a three-hour search at the corporation.

Firozabad News: मुंडन कराने वाली पार्षद ने मांगे अपने केश, निगम में तीन घंटे चली तलाश

Sat, 23 May 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 23 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The councilor who shaved her head asked for her hair, a three-hour search at the corporation.
अपने बालों के साथ मुंडन कराने वाली पार्षद ऊषा देवी शंखवार। संवाद - फोटो : अपने बालों के साथ मुंडन कराने वाली पार्षद ऊषा देवी शंखवार। संवाद
फिरोजाबाद। नगर निगम में क्षेत्रीय समस्याओं की अनदेखी के खिलाफ अपना मुंडन कराने वाली वार्ड-6 की भाजपा पार्षद ऊषा देवी शंखवार के प्रकरण में शुक्रवार शाम नया मोड़ आ गया। मुंडन के दौरान काटे गए उनके बाल (केश) अचानक गायब होने की सूचना पर महिला पार्षद की तबीयत बिगड़ गई। उनको प्राइवेट ट्रामा में भर्ती कराया। आनन-फानन में रात ही बालों की तलाश हुई। बाल निगम की नई बिल्डिंग में एक कार्टून में तीन घंटे की तलाशी के बाद सुरक्षित रखे हुए मिले, जिनको प्राइवेट ट्रामा में भर्ती ऊषा देवी के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


ऊषा देवी ने कहा कि ये कटे हुए बाल अन्याय और निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के सबूत हैं। इन कटे हुए केशों को अपने साथ लेकर सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में जाऊंगी और अपनी गुहार लगाऊंगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर शनिवार को भारी संख्या में समाज के लोग और मजदूर सभा के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने नगर निगम में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और महिला पार्षद के उत्पीड़न के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक 10 सूत्री ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय सुदर्शन सिंह को सौंपा। शंखवार संघर्ष समिति के नरेश चंद और मजदूर सभा के रामदास मानव ने कहा, पूरे मुंडन प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच हो। वरना, 1 जून से गांधी पार्क में सांकेतिक धरना होगा। ज्ञापन देने वालों में हाकिम सिंह निमौरिया, प्रवीण उमराय और जय सिंह प्रजापति आदि शामिल रहे। वहीं, इससे पहले शुक्रवार शाम को शंखवार समाज के कुछ लोगों ने मौन जुलूस भी निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed