फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The condition of the family which slept after eating milk and jalebi deteriorated, one died

Firozabad News: दूध-जलेबी खाकर सोए परिवार की बिगड़ी हालत, एक की मौत

Fri, 06 Jun 2025 07:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 06 Jun 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
The condition of the family which slept after eating milk and jalebi deteriorated, one died
टूंडला में मृतक सत्यपाल यादव का शव आने पर विलाप करते परिजन संवाद
- पिता, पत्नी और बेटा-बेटी की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला (फिरोजाबाद)। दशहरा पर्व पर दूध-जलेबी खाकर सोया पूरा परिवार बीमार होकर बेहोशी हालत में पहुंच गया। सुबह बिगड़ी हालत के बीच परिवार के युवक ने चचेरे भाई को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चचेरे भाई ने सभी को आगरा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों का उपचार चल रहा है।
मामला थाना टूंडला के हाईवे के निकट बन्ना रोड, जैन एन्ड संस कोल्डस्टोरेज के निकट का है। गांव मोहम्मदाबाद निवासी सत्यपाल यादव (47) ने अपने खेत पर ही मकान बना लिया है। बृहस्पतिवार रात्रि को परिवार के सभी लोगों ने खाना खाने के बाद दूध-जलेबी खाई थी तथा सो गए थे। शुक्रवार सुबह तक सभी लोगों की हालत बिगड़ गई तथा बेहोशी हालत में हो गए। सुबह सात बजे करीब सत्यपाल के पुत्र बंटी को कुछ होश आया तो उसने गांव में रह रहे अपने चचेरे भाई विश्वनाथ यादव को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे विश्वनाथ परिवार की हालत देखी तो वह सभी को उपचार के लिए आगरा ले गए। सभी को बेहोशी हालत में आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल भर्ती कराया। उपचार के दौरान सत्यपाल यादव की मौत हो गई। वहीं पिता साहब सिंह यादव (75), पत्नी उर्मिला (45), बेटी सिमरन (23) और बेटा बंटी (25) का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक सत्यपाल के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए आगरा जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना कि उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





खाने में विषाक्त पदार्थ से अथवा फूड प्वाइजनिंग
टूंडला। परिवार के साथ हुई घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। चचेरे भाई विश्वनाथ यादव ने बताया कि बंटू ने रात्रि में दूध जलेबी खाने की बात बताई है। दूध-जलेबी से हालत कैसे बिगड़ी उनके होश में आने पर ही पता चलेगी। वहीं ग्रामीण यह कयास लगा रहे हैं कि दूध में छिपकली तो नहीं गिर गई थी, जिससे विषैला दूध के पीने से सत्यपाल की मौत हो गई, वहीं पूरा परिवार बेहोशी हालत में पहुंच गया। वहीं घटना में किसी के द्वारा विषाक्त पदार्थ मिला देने की चर्चा भी है। उनके साथ क्या हुआ यह बात तो उनके होश में आने पर ही पता चल सकेगी। संवाद



पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलगी घटना का राज
टूंडला। खाना खाने के बाद दूध-जलेबी खाने से बीमार हुआ परिवार बेहोश हो गया। इसकी जानकारी शायद परिजन के पास भी नहीं हो। थाना पुलिस का मानना है कि हालांकि इस मामले में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है, किंतु घटना में सत्यपाल की मौत के बाद पोस्टमार्टम हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही घटना का राज खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed