फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The condition of Sirsaganj-Araon road will improve, there will be beautification.

Firozabad News: सिरसागंज-अरांव मार्ग की सुधरेगी दशा, होगा सौंदर्यीकरण

Wed, 06 Dec 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 06 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
The condition of Sirsaganj-Araon road will improve, there will be beautification.
फिरोजाबाद। सिरसागंज तहसील के सिरसागंज-अरांव मार्ग का नवीनीकरण किया जाएगा। मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था के साथ ही सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही 1.43 किलोमीटर क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था के साथ ही डिवाइडर बनेगा। शासन ने मार्ग के नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए 14.36 करोड़ की धनराशि स्वीकृति की है। यातायात की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण सिरसागंज-अरांव मार्ग की जल्द ही सूरत बदलेगी। हादसों पर रोकथाम के लिए सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क पर इंटरलॉकिंग का अलग से फुटपाथ बनेगा। सिरसागंज व अरांव मार्ग पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए इस सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव जिले से शासन को भेजा गया था। शासन से इस सड़क के चौड़ीकरण करने की मंजूरी मिल गई है। अब इस सड़क की दशा सुधार का काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

शासन ने सिरसागंज से अरांव के आबादी क्षेत्र तक 1.43 किलोमीटर लंबी सड़क के जीणोद्वार एवं सौंदर्यीकरण के लिए 14 करोड़ 36 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि में से 3.59 करोड़ की धनराशि राज्य सड़क निधि से खर्च होगी। जिले के पीडब्ल्यूडी विभाग की प्रांतीय खंड शाखा द्वारा इस आशय का प्रस्ताव बीते अक्तूबर-नवंबर में स्वीकृति के लिए शासन को भेजा था।
विज्ञापन

---
स्मार्ट सिटी की तर्ज पर होगा सड़क नवीनीकरण
-सिरसागंज-अरांव मार्ग का दशा सुधार के साथ ही सौंदर्यीकरण भी होगा। सड़क के बीचोंबीच जहां डिवाइडर बनेगा। वहीं लगभग 1.43 किलोमीटर लंबाई वाले क्षेत्र में फ्लड लाइटें लगवाई जाएंगी। सड़क पटरी पर कलर्ड इंटरलॉकिंग कराई जाएगी। वर्षाकाल में सड़क की सुरक्षा दोनों ओर पक्का नाला भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
-मार्ग नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए अक्तूबर माह में प्रस्ताव जिले से भेजा गया था। शासन से सड़क निर्माण के लिए प्रस्तावित धनराशि मिल गई है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
कमलाकांत, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed