फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The commotion in the name of women on the ration list

राशन सूची में नाम होने पर महिलाओं ने किया हंगामा

Thu, 30 Jun 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Thu, 30 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
The commotion in the name of women on the ration list
राशन सूची में नाम होने पर महिलाओं ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
थाना नगला सिंघी के गांव रसूलाबाद में राशन सूची से नाम गायब होने पर महिलाओं का गुस्सा भड़क गया। महिलाओं ने सही जानकारी न देने एवं उनसे अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

 बताते चले कि गांव रसूलाबाद के एक दर्जन से अधिक कार्ड धारकों के सूची से नाम गायब हो गए हैं। इसके चलते उन्हें राशन नहीं दिया गया था। इस मामले में राशन उपभोक्ताओं ने विगत 21 जून को जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए समस्या के समाधान का अनुरोध किया था। बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। गुरुवार सुबह राशन कार्ड धारकों के सूची से नाम गायब होने की जानकारी करने महिलाएं राशन डीलर के पास पहुंच गयीं।
विज्ञापन

 महिलाओं का आरोप है कि राशन डीलर ने सही जानकारी देने के बजाए उनसे अभद्रता कर दी। इससे महिलाओं में आक्रोश पैदा हो गया। गुस्साई महिलाओं ने राशन डीलर बुद्ध सिंह के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर अपने चहेतों को राशन देकर दो दिन में ही इतिश्री कर देता है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में सक्षम अधिकारी ने पहुंचकर मामले की जांच नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। चेतावनी देने वालों में बेवी देवी, दानवती, शीला देवी, रूमा देवी, मायादेवी, शीला देवी, राजवती, पूरन देवी व फूलन देवी, नारायणी देवी, बसंती देवी, पार्वती देवी, हरीशंकर,सियाराम, बिशंवम्वर दयाल, बीनेष कुमार, भोजराज, डोरीलाल, मानिकचंद्र, गोपीराम, बनवारी लाल, फौरन सिंह व लालता प्रसाद आदि हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed