फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The collection servant was dismissed without notice

Firozabad News: बिना नोटिस के संग्रह सेवक को कर दिया बर्खास्त

Fri, 28 Jul 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 28 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
The collection servant was dismissed without notice

विज्ञापन

मैनपुरी। तहसील करहल के संग्रह सेवक को बिना नोटिस दिए नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। उसका बकाया वेतन और जीपीएफ फंड भी नहीं दिया गया। उसके आवेदनों पर सुनवाई नहीं की गई। संग्रह सेवक की शिकायत पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/सिविल जज नम्रता सिंह ने तहसीलदार करहल को नोटिस जारी करके चार अगस्त तक विस्तृत एवं स्पष्ट आख्या देने के निर्देश दिए हैं।

जिला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के गांव चिरहुली के रहने वाले सरीफ अली तहसील करहल में संग्रह सेवक की नौकरी करते थे। 15 साल तक नौकरी करने के बाद उनको वर्ष 2005 में बिना नोटिस दिए नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। उनका न तो बकाया वेतन दिया गया और न ही उनको जीपीएफ के फंड का भुगतान किया गया। उनके द्वारा दिए गए आवेदनों पर कोई कार्रवाई करना तो दूर संबंधित अधिकारियों ने सुनवाई तक नहीं की।
विज्ञापन


सरीफ अली ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की। शिकायत के साथ उसने कई प्रमाण भी जमा किए। उसकी शिकायत की सुनवाई प्राधिकरण की प्रभारी सचिव/सिविल जज नम्रता सिंह ने की। सुनवाई करने के बाद शिकायत पर संज्ञान लेकर तहसीलदार करहल को नोटिस जारी किया है। तहसीलदार को शिकायत के संबंध में विस्तृत एवं स्पष्ट आख्या देने के निर्देश दिए हैं। शिकायत की अगली सुनवाई के लिए चार अगस्त की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed