{"_id":"589490a84f1c1b4a40e8214a","slug":"the-cm-s-office-captured-to-drive-himself-he-can-do-no-good-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो सीएम खुद कार्यालय कब्जाए, वह भला नहीं कर सकते : मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो सीएम खुद कार्यालय कब्जाए, वह भला नहीं कर सकते : मौर्य
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
चुनावी सभा को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा एवं बसपा पर तीखे कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि सपा शासन में पांच वर्ष तक जमीनोें पर कब्जे हुए। जो सीएम खुद प्रदेश और जिला के कार्यालयों पर कब्जा करे वह जनता का भला नहीं कर सकते। उधर, बसपा सुप्रीमो ने दलितों, पिछड़ों को टिकट देने के बजाय अपराधियों को टिकट देने का काम किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में हुई बेईमानी का जवाब भाजपा के प्रत्याशियों को जिताकर देने का आह्वान किया।
मटसेना में शिकोहाबाद से पार्टी प्रत्याशी डा. मुकेश वर्मा के समर्थन मेें आयोजित सभा में मौर्य ने कहा कि सपा शासनकाल में गुंडागर्दी और जमीनों पर कब्जे हुए। मोदी ने उज्वला योजना से सिलेंडर दिया तो सपा, बसपा के पेट में दर्द होने लगा। मायातवती दलितों की हितैषी हैं तो दलितों, पिछड़ों को टिकट देना चाहिए लेकिन टिकट अतीक, मुख्तार अंसारी जैसे अपराधियों को देने का काम किया। युवाओं को बिना साक्षात्कार के नौकरी मिलेगी। 24 घंटे बिजली मिलेगी।
कहा कि राहुल गांधी कहते हैं आलू की फैक्ट्री लगा देंगे। उन्हें यही नहीं पता आलू खेत में पैदा होता है या फैक्ट्री में। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के ही राष्ट्रीय नेता प्रो.एसपी सिंह बघेल के साथ हुई बेईमानी का हिसाब जिले के पांचों प्रत्याशी को जिताकर बराबर कर लेें। इस दौरान प्रत्याशी डा. मुकेश वर्मा, पूर्व सांसद प्रो. एसपी सिंंह बघेल, जिला प्रभारी पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, सुमन प्रकाश मिश्रा, सत्यपाल वर्मा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता रामधन सिंह गुर्जर,संचालन सतीश यादव ने किया।
विज्ञापन
केंद्रीय बल लगेगा,नहीं होगी गड़बड़ी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मटसेना की सभा में जनता से साफ कहा कि इस चुनाव में केंद्रीय बल लगेगा लोकसभा चुनाव जैसी बेईमानी नहीं होगी। वे ढाई बजे मटसेना पहुंचे थे। यहां मंच पर बैठने के बजाय सीधे माइक संभाला। दयाशंकर गुप्ता, अजय मित्तल सहित काफी लोगों के पार्टी में शामिल होने घोषणा की।