{"_id":"6112be178ebc3e769d17b74c","slug":"the-city-s-drinking-water-system-will-become-a-challenge-for-the-municipal-commissioner-firozabad-news-agr50319512","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त के लिए चुनौती बनेगी शहर की पेयजल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त के लिए चुनौती बनेगी शहर की पेयजल व्यवस्था
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! जेडा झाल परियोजना का फोटो
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नवागत नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा के लिए जेड़ाझाल परियोजना चुनौती पूर्ण होगी। वर्ष 2020 में पूरी हुई यह योजना अभी तक नगर निगम के हैंडओवर नहीं हो सकी। इसे लेकर कई बार कोशिशें की गईं लेकिन निगम के अफसर रख-रखाव की बात कहकर इस योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन को हैंडओवर लेने से हाथ खड़े करते रहे।
जल निगम द्वारा शहर में डाली गई करीब 377 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन दर्जनों स्थानों पर लीकेज है। जिसको ठीक कराने के लिए क्षेत्रीय पार्षद जल निगम और नगर निगम के चक्कर काट रहे है। अफसर एक दूसरे के पाले में गेंद फेंककर अपने कार्य से बचते दिखाई दे रहे है तो पार्षद समस्या के निस्तारण को पोर्टल पर शिकायत करने को विवश है।
- जेड़ाझाल परियोजना 432.18 करोड़।
- शहर में डाली गई पाइप लाइन 377 किलोमीटर।
- जल निगम द्वारा कराया गया टंकियों का निर्माण 11।
- जल निगम द्वारा बनवाए गए सीडब्लूआर 21।
- नंदपुर स्थित पानी स्टोर करने के लिए झील का निर्माण।
शेष बचे कार्य
- एक टंकी का निर्माण होना शेष है।
- एक सीडब्लूआर का निर्माण होना शेष है।
- मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में कनेक्शन होने का कार्य शेष।
जेड़ाझाल परियोजना का कार्य वर्ष 2020 में पूर्ण हो गया है। पाइप लाइन नगर निगम के हैंडओवर की जानी है तथा शेष कार्य जल निगम द्वारा किए जाने है लेकिन नगर निगम बजट का अभाव की बात कहकर पाइप लाइन को हैंडओवर लेने से मना कर रहा है। पाइप लाइन के मेंटीनेस के लिए बजट नहीं है। जिससे दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
दिनेश चंद्र शर्मा, सहायक अभियंता जल निगम
सहीं नहीं हो पा रहा लीकेज
बजरंग वाटिका पुलिस चौकी के समीप, टापाखुर्द में करीब दस स्थान, हस्मतनगर, मोहल्ला बासठ के न्यू आनंद नगर, आकाशवाणी रोड पर करीब 20 स्थानों के साथ अन्य स्थानों पर पिछले करीब 20 दिनों से पाइपलाइन लीकेज है। इससे क्षेत्रों में दूषित पानी पहुंच रहा है लेकिन जल निगम पाइपलाइन को ठीक नहीं करा रहा। क्षेत्रीय लोग गंदा पानी पीने को विवश हैं।
आज ही ऑफिस आई हूं। क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ ही पेयजल व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। जिससे जनता को दिक्कत न हो।
प्रेरणा शर्मा नगर आयुक्त