{"_id":"180f763b786157499bd26ef1b980dec6","slug":"the-city-plans-to-change-the-nectar-wedding-photo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत योजना से बदलेगी सुहागनगरी की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत योजना से बदलेगी सुहागनगरी की तस्वीर
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
अमृत योजना से सुहागनगरी की तस्वीर बदलेगी। प्रदेश सरकार ने अमृत योजना में नगर निगम और शिकोहाबाद नगर पालिका को शामिल किया है। यहां करोड़ों की धनराशि से जलापूर्ति, सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था सुधारी जाएगी। इसके साथ ही पार्कों का भी कायाकल्प किया जाएगा।
सुहागनगरी की जनता वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। शहर में पेयजल समस्या गंभीर है। आज भी आधी आबादी को स्वच्छ पेयजल मुहैया नहीं हो रहा है। मजबूरी में जनता पेयजल खरीदकर पीने को विवश है। वहीं शहर में ड्रेनेज व्यवस्था का बुरा हाल है। हल्की सी बारिश होने पर शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर गली-मोहल्ले तरण-ताल बन जाते हैं। बारिश के समय शहर से जुड़ी 13 ग्रामसभा और नई आबादी के क्षेत्रों में हालात बेहद गंभीर हो जाते हैं। केंद्र सरकार की पहल रंग लाई तो जल्द ही शहर की जनता को इन समस्यओं से निजात मिल जाएगी। केंद्र की अटल मिशन फॉर रिजूविनेशनल एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन (अमृत योजना) के अंतर्गत प्रदेश के पांच दर्जन शहरों का कायाकल्प करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए पहले साल में 3400 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई है। इसमें 1409 करोड़ केंद्र सरकार तथा 1878 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार लगाएगी। लखनऊ में शुक्रवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में अमृत योजना की बैठक में फीरोजाबाद नगर निगम और शिकोहाबाद नगर पालिका शामिल किया गया है। योजना के अंतर्गत पहले साल की कार्ययोजना में नगरीय अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर फोकस किया जाएगा। इसमें शहर की जलापूर्ति, सीवरेज, समेत नगरीय परिवहन व्यवस्था के साथ शहर के पार्कों को विकसित किया जाएगा। जलकल विभाग के महाप्रबंधक बीएन द्विवेदी ने बताया कि अमृत योजना के तहत पहले गाइड लाइन के हिसाब से रिकार्ड देना है। इसके अलावा हमें निर्धारित करना होगा कि यह कार्य कितनी समय सीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा? इस पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। इसके बाद योजना के क्रियान्वयन के लिए टाइम लाइन बनाकर कार्य शुरू किया जाएगा।