फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The Chka market of marital Kraridari

करवाचौथ की ख्ारीदारी से चहका बाजार

Sun, 25 Oct 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 25 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
The Chka market of marital Kraridari
सुहाग की लंबी उम्र और कुशलता के लिए रखा जाने वाला व्रत करवाचौथ 30 अक्तूबर को मनाया जाएगा। महिलाओं ने करवाचौथ की तैयारियां तेज कर दी है।  बाजार में भी करवाचौथ की रौनक नजर आने लगी है। शहर के प्रमुख बाजारों में रविवार के चलते भीड़भाड रही। कई स्थानों पर करवाचौथ की खरीदारी को लेकर विशेष प्रदर्शनी लगी। शहर के ज्वैलरी शॉप से लेकर, कपड़े  और मेकअप सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

 विवाहित महिलाओं के सबसे बड़े पर्व ‘करवाचौथ’ के लिए बाजार सज चुके हैं।  महिलाओं को आकर्षित करने के लिए रंग-बिरंगी चूड़ियां और सोलह शृंगार का सामान बाजारों में उपलब्ध है। बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी करने में जुट गई हैं। रंग-बिरंगी चूड़ियों और शृंगार की अन्य सामग्री के लिए बाजार में खूब भीड़ देखी जा रही है। रविवार को बाजार में शृंगार की सामग्री, कपड़े और उपहार के साथ पूजा के लिए करवा और दीपक की खरीदारी की। व्रत पर नई साड़ी पहनने की परंपरा के कारण ज्यादातर सुहागिनों ने नई साड़ी और उसके एसेसरीज की खरीदारी की।
विज्ञापन



 कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक फीरोजाबाद की चूड़ियों की धूम
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। महिलाओं के शृंगार में चार-चांद लगाने वाली चूड़ियां भी इन दिनों अलग-अलग किस्म व डिजाइन में उपलब्ध हैं। फीरोजाबाद की कांच की चूड़ी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर, जम्मू, हरियाणा, महाराष्ट्र में तक धूम मचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सजने के लिए पार्लर की ओर भी बढ़ रहे कदम
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। करवाचौथ के पर्व पर सबसे सुंदर दिखने की महिलाओं की ख्वाहिश इस त्योहार को और भी महत्वपूर्ण बना देती है। करवाचौथ में मेकअप अपनी अहम भूमिका निभाता है। यही कारण है कि शहर के ब्यूटी पार्लर में भी करवाचौथ और इसकी पूर्व संध्या पर मेकअप और अन्य ब्यूटी टिप्स करवाने वालों की विशेष बुकिंग है। शास्त्री मार्केट स्थित ब्यूटी पार्लर की मालिक हेमा बेहरवानी के अनुसार, करवाचौथ के लिए उनके पास दर्जनों एडवांस बुकिंग है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed