फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The businessman disappeared after leaving a suicide note

Firozabad News: आत्महत्या करने का पत्र छोड़कर व्यापारी हुआ गायब

Wed, 11 Mar 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 11 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The businessman disappeared after leaving a suicide note
गायब व्यापारी कुनाल गुप्ता। स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : गायब व्यापारी कुनाल गुप्ता। स्रोत सोशल मीडिया
जसराना। कस्बा के मुख्य बाजार में खाद-बीज की दुकान करने वाला एक व्यापारी आत्महत्या करने का पत्र छोड़कर गायब हो गया। पत्र मिलने के बाद परिवार में खलबली मच गई। जानकारी पर अन्य व्यापारी भी एकत्रित हो गए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने पुलिस को जानकारी देते हुए कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस एवं परिजन व्यापारी की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा के मुख्य बाजार में दिलीप कुमार का 28 वर्षीय पुत्र कुनाल गुप्ता पिता की मौत के बाद खाद-बीज का कारोबार करता है। रोज की भांति वह दुकान पर बैठा हुआ था। बुधवार की सुबह वह दुकान पर गया था। दुकान पर ग्राहकों की भीड़ एवं कुनाल के मौजूद नहीं होने पर बहन ने अंदर जाकर देखा तो वहां एक कागज मिला। कागज पर जो लिखा उसे पढ़ते ही उसकी चीख निकल गई। उसने अपने परिजन को जानकारी दी। पत्र में खडीत नहर में आत्महत्या करने की बात कही है। व्यापारी के गायब होने एवं सुसाइड नोट मिलने की जानकारी पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मिलने पहुंचे। परिजन से पूरी जानकारी लेने के साथ पुलिस को अवगत कराया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन शिवहरे ने व्यापारी के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस व्यापारी को तलाशने में जुट गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया सुसाइड नोट छोडकर दुकानदार गायब हो गया है। गुमशुदगी दर्ज कर ली है। सर्विलांस एवं अन्य माध्यमों से तलाशने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन



बहन से कहा था - अंदर कागज रखा है, पढ़ लेना
जसराना। पांच बहनों में सबसे छोटे कुनाल ने बहुत कम उम्र में ही व्यापार को संभाल लिया था। चार बहनों की शादी के बाद उसकी बहन शिखा उसके कारोबार में उसका साथ दे रही थी। बुधवार की सुबह लगभग दस बजे कुनाल गुप्ता ने अपनी बहन से शिखा से अंदर रखे कागज को पढ़ने की बात कही। बहन किसी बिल या अन्य कागज होने का अंदेशा जता बाद में पढ़ने का मन बनाया। दुकान पर ग्राहकों की भीड़ और कुनाल के दुकान पर नहीं होने पर अंदर जाकर कागज देखा तो उसमें आत्महत्या करने का संदेश छिपा था। बहन ने कहा काश कागज तुरंत पढ़ लेती। कुनाल ने खडीत नहर में आत्महत्या करने की बात कही लेकिन उसका मोबाइल 11:17 बजे शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहे पर स्विच ऑफ हुआ है। पुलिस सीडीआर निकलवा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed