फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The bread factory owner robbed two lakh rupees from the cupboard of the cupboard

ब्रेड फैक्टरी स्वामी पर तमंचा तान अलमारी से दो लाख रुपये लूट कर भागे लुटेरे

Wed, 17 Feb 2021 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The bread factory owner robbed two lakh rupees from the cupboard of the cupboard
शिकोहाबाद- ब्रेड फैक्ट्री स्वामी से लूट के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और कुर्सी पर बैठे फैक्ट - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। एटा चौराहे के समीप तेल मिल स्थित राहुल ब्रेड फैक्टरी स्वामी से बदमाश तमंचा के बल पर दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारी और उसका परिवार दहशत में आ गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और लुटेरों की तलाश की लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

मंगलवार सायं सात बजे के करीब राहुल ब्रेड फैक्टरी स्वामी शीलेंद्र सिंह पुत्र होरीलाल अपनी फैक्टरी परिसर स्थित कार्यालय में बैठे थे तभी चार युवक मास्क लगाए हुए आए और बात करने लगे। इनमें से दो युवकों ने अपने पास रखे तमंचे निकाले और उनकी कनपटी पर लगा दिये। चेतावनी दी आवाज निकाली तो जान से मार देंगे। वहीं दो युवकों ने अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपयों को थैले में भरा और भाग निकले। फैक्टरी स्वामी का कहना है कि सभी युवक 25 से 35 साल के करीब के थे। सभी ने चेहरा ढक रखा था। लुटेरों ने इतनी फुर्ती दिखाई कि कुछ ही मिनटों में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। लुटेरों के जाते ही शीलेंद्र ने आवाज दी तोफैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारी और स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लूट की सूचना स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को दी। जानकारी होते ही चौकी सब्जी मंडी प्रभारी उमेश चंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर लुटेरों की तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। व्यापारियों ने इस घटना की निंदा की है। समाचार लिखे जाने तक व्यापारी ने थाने में तहरीर नहीं दी है। वहीं प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि लूट की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed