{"_id":"6711640d30d31e7f2203c264","slug":"the-bracelet-written-with-piyas-name-is-pleasing-to-the-brides-heart-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-135483-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सुहागिनों के मन को भा रहा पिया का नाम लिखा कंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सुहागिनों के मन को भा रहा पिया का नाम लिखा कंगन
Fri, 18 Oct 2024 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। करवाचौथ का त्योहार दहलीज पर है। महिलाएं तैयारी में जुटी हुई हैं। बाजार भी इन दिनों गुलजार हैं। इस बार डिजाइनर पूजन थाली और करवा का क्रेज बढ़ा है। वहीं, चांद का दीदार करने के लिए छलनी भी डिजाइनर आई है।
इसकी खासियत यह है कि थाली पर पति व पत्नी की फोटो भी बनाई जा रही हैं। वहीं, पति के नाम के कंगन भी तैयार करा रही हैं। साड़ी और कॉस्मेटिक आयटमों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ है। पार्लरों पर भी बुकिंग चल रही है।
बाजार में महिलाएं डिजाइनर साड़ी, सूट आदि खरीद रही हैं। करवाचौथ पर साड़ी की मैचिंग के रंग से ही डिजाइनर छलनी, करवा और पूजन थाली खरीद रही हैं। थालियों को बनवाने के लिए महिलाओं ने ऑर्डर देने शुरू कर दिए हैं। कई जोड़े (पति-पत्नी) अपनी शादी की यादें ताजा करने के लिए शादी की तस्वीर थाली पर प्रिंट करा रहे हैं, तो कई विभिन्न प्रकार के फोटो शूट कराकर पूजा की थाली पर लगवा रहे हैं। थाली के अलावा छलनी, ग्लास, दीया, रुमाल, फोटो फ्रेम पर तस्वीरें प्रिंट कराई जा रही हैं। बाजार में प्रिंटेड पूजा थाली की कीमत 700 से लेकर 2000 रुपये तक है।
विज्ञापन
चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए लोटा जरूरी होता है। पूजा के दौरान लोटे में जल भरकर रखते हैं। व्रत खोलने के लिए महिलाएं अपने पति के हाथ से जिस ग्लास में पानी पियेंगी, उस पर भी फोटो प्रिंट करा रही हैं। नाम के कंगन भी खूब छाए हुए हैं। जिसमें पति के साथ पत्नी का नाम अंकित हो रहा है। फोटो वाले कढ़े भी बाजार में छाए हुए हैं।
ी